प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ढाई साल के बच्चे का मिला शव

लापता ढाई वर्षीय मासूम का शव नहर की झाड़ी से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

औरंगाबाद जिले में गुरुवार शाम से लापता ढाई वर्षीय मासूम बच्चे का शव शुक्रवार को नहर की झाड़ी से मिलने से सनसनी फैल गई।

लापता ढाई वर्षीय मासूम का शव नहर की झाड़ी से बरामद परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

An atmosphere of both mourning and outrage in the village |

औरंगाबाद (बिहार)। लापता ढाई वर्षीय मासूम बच्चे का शव शुक्रवार को गांव के समीप माली रजवाहा नहर की झाड़ी में मिला है। मामला दाउदनगर मनार पंचायत के गंगा बिगहा की है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। मृतक की पहचान गंगा बिगहा निवासी विकास यादव के पुत्र भोला कुमार के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में मातम के साथ आक्रोश का माहौल है।

बच्चे की हत्या की आशंका

परिजनों ने बच्चे की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जतायी है। जानकारी के अनुसार, भोला कुमार गुरुवार शाम करीब चार बजे अचानक लापता हो गया। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गयी। इसके बाद पुलिस और परिजन बच्चे की तलाश में जुटे थे। शुक्रवार को ग्रामीणों की नजर गांव के समीप माली रजवाहा नहर की झाड़ी में पड़े बच्चे के शव पर पड़ी। शव मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गये और पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विकास कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारी बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी।

पूरे मामले की छानबीन जारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंद्रभूषण भी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की छानबीन की। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। बच्चे की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव नहर तक कैसे पहुंचा, इसकी पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः मरौना प्रखंड के स्कूलों में फर्जी बच्चों की संख्या दिखाकर एमडीएम राशि गप करने वाले 10 प्रधानाध्यापकों पर शिकंजा

Related to this topic: