प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

आटे की लोई में छिपे बम से गायों में विस्फोट

आटे की लोई में छिपाकर रखे थे बम, खाते ही गायों के जबड़े व मुंह में विस्फोट, 3 गायों की मौत व 11 घायल

बैतूल। जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए खतरनाक जाल का शिकार बेकसूर गोवंश बन गया।

आटे की लोई में छिपाकर रखे थे बम खाते ही गायों के जबड़े व मुंह में विस्फोट 3 गायों की मौत व 11 घायल

Police Investigation |

बैतूल। जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां जंगली जानवरों के शिकार के लिए बिछाए गए "खतरनाक जाल" का शिकार बेकसूर गोवंश बन गया। शाहपुर क्षेत्र में आटे की लोई (बॉल्स) में छिपाकर रखे गए देसी बम चबाने से कई गायों के मुंह और जबड़े बुरी तरह फट गए। यह घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के कोयलाारी गांव (पंचायत कछार) के पास एक छोटा तालाब में हुई। इस दर्दनाक हादसे में 3 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य गोवंश गंभीर रूप से घायल हैं।

शिकारियों ने बिछाया था जाल

बताया जा रहा है कि तालाब के पास गोवंश पानी पीने पहुंचे थे, जहां उपद्रवियों या शिकारियों ने आटे की लोइयों के अंदर विस्फोटक छिपाकर रखे थे। जैसे ही गायों ने इन्हें खाने की कोशिश की, बम उनके मुंह में ही फट गए।

​बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची

​घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस मुस्तैद हो गई है। धमाकों की तीव्रता और विस्फोटक की प्रकृति का पता लगाने के लिए नर्मदापुरम से बम स्क्वॉड (Bomb Squad) की टीम को जांच के लिए बुलाया गया है।

जंगली सुअरों के शिकार के लिए रखे थे, चपेट में आए गोवंश

शुरुआती जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि ये विस्फोटक जंगली सुअरों के शिकार के लिए रखे गए थे, लेकिन इनकी चपेट में बेसहारा गोवंश आ गया।

​इलाके में फैला आक्रोश

​इस घटना के बाद इलाके के ग्रामीणों में भारी रोष है। घायल गायों की स्थिति अत्यंत चिंताजनक बनी हुई है क्योंकि उनके जबड़े पूरी तरह क्षत-विक्षत हो चुके हैं, जिससे उनका कुछ भी खाना-पीना असंभव हो गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: योगी कैबिनेट में उम्रदराज मंत्रियों पर संकट

https://www.primenewsnetwork.in/state/elder-ministers-may-be-dropped-from-yogi-cabinet/182997

Related to this topic: