MP News : खंडवा। बच्चे तो बच्चे ही होते हैं। सूर्य के निगलने संबंधी हनुमान जी की कहानी सर्वविदित है, लेकिन..
चमत्कार : बालक ने निगला घड़ी का सेल, डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी से सुरक्षित निकाला |
MP News : खंडवा। बच्चे तो बच्चे ही होते हैं। सूर्य के निगलने संबंधी हनुमान की कहानी सर्वविदित है, लेकिन आधुनिक युग में घरों में यह कई बार लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन जाती है। इलाज समय पर मिल जाए तो अनहोनी टलती भी है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को खंडवा जिले में सामने आया, जहां खेलते समय 10 वर्षीय बच्चे ने घड़ी का सेल निगल लिया।
खेलते-खेलते घड़ी का सेल निगल लिया
जानकारी के अनुसार, बुरहानपुर निवासी 10 वर्षीय कृष्णा खेलते समय अचानक घड़ी का सेल मुंह में चला गया और वह उसे निगल गया। कुछ देर बाद सेल बच्चे के गले के निचले हिस्से में फंस गया। इससे उसे बेचैनी, तेज दर्द और सांस लेने में परेशानी होने लगी।
तुरंत अस्पताल ले गये
परिजनों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बिना देरी किए एंडोस्कोपी प्रक्रिया के माध्यम से बच्चे के गले में फंसे सेल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
समय पर मिला उपचार तो बची जान
डॉक्टरों के अनुसार, समय पर उपचार मिलने से बच्चे की जान बच सकी। फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अभिभावकों से अपील, दूर रखें जानलेवा चीज
डॉक्टरों ने अभिभावकों से अपील की है कि छोटे बच्चों को खेलने के दौरान ऐसी वस्तुओं से दूर रखें, जो उनके लिए जानलेवा साबित हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-congratulated-the-new-bjp-president-on-assuming-charge/105623