प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

UP Industrial Conclave 2026

ब्रजेश पाठक बोले- कानून व्यवस्था और निवेश से उत्तर प्रदेश ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर

लखनऊ में इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव-2026 में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के दम पर उत्तर प्रदेश ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है।

ब्रजेश पाठक बोले- कानून व्यवस्था और निवेश से उत्तर प्रदेश ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर

Brajesh Pathak: UP Moving Towards $1 Trillion Economy |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को लखनऊ में आयोजित एसोचैम उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव-2026 में कहा कि 2017 के बाद प्रदेश में कानून व्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के माहौल में बड़ा सुधार हुआ है। उन्होंने दावा किया कि बेहतर सुविधाओं और निवेश-अनुकूल नीतियों के दम पर उत्तर प्रदेश एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

औद्योगिक विकास के लिए मजबूत कानून व्यवस्था जरूरी

शुक्रवार को होटल रेनेसां में देश के सबसे पुराने औद्योगिक संगठन एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एसोचैम) द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव-2026 को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि किसी भी देश एवं प्रदेश के औद्योगिक विकास के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत कानून व्यवस्था बेहद आवश्यक है। उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे का विशाल नेटवर्क है। बिजली सप्लाई और कानून व्यवस्था भी अच्छी है। 

हर जिले में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे

उन्होंने जानकारी दी कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। गांव-कस्बों से लेकर जिलास्तरीय अस्पतालों तक प्रदेश में उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 

निवेश और कानून व्यवस्था पर सरकार का जोर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध समाप्त हो गया है। अपराधी प्रदेश छोड़ कर भाग गए हैं अथवा जेल की सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने बताया कि यूपी इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से प्रदेश में लाखों करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हुआ है। 

एमओयू और विकास योजनाओं का किया जिक्र

देश-विदेश की तमाम बड़ी कंपनियों से प्रदेश सरकार ने एमओयू साइन किए हैं। कई बड़ी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश का रेवेन्यू भी बढ़ा है। हम एक ट्रिलियन डॉलर इकोनोमी की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। 

युवाओं और उद्योगपतियों को दिया संदेश

उन्होंने वसुधैव कुटुम्बकम का उल्लेख करते हुए आचार्य विनोबा भावे के वाक्यांश को दोहराया कि उत्तर प्रदेश के लोगों में किसी भी लक्ष्य प्राप्त को करने की क्षमता है। उन्होंने उद्योगपतियों और युवाओं को इंगित करते हुए कहा कि मेहनत करो, कम स्ट्रेस लो और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दो।

यह भी पढे़ं:    लखनऊ के ऐशबाग जंक्शन समेत 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन, बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

Related to this topic: