प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

टूटी पुलिया से खेत में गिरा डायल 112 वाहन

टूटी पुलिया से खेत में गिरा डायल 112 वाहन, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

ललितपुर के जाखलौन विकासखंड बिरधा की ग्राम पंचायत भारोन के मजरा बिजौरी को पिपरई ग्राम से जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क बदहाली का शिकार है।

टूटी पुलिया से खेत में गिरा डायल 112 वाहन बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

Broken Culvert Sends Dial 112 Vehicle Into Field |

ललितपुर {उत्तर प्रदेश}: ललितपुर के जाखलौन विकासखंड बिरधा की ग्राम पंचायत भारोन के मजरा बिजौरी को पिपरई ग्राम से जोड़ने वाली करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क बदहाली का शिकार है। लगभग 20 वर्ष पहले मंडी समिति द्वारा बनाई गई सड़क की अधिकांश पुलिये अब क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और टूटी पुलियों के कारण आए दिन वाहन चालक हादसों का शिकार होकर चोटिल हो रहे हैं। मंगलवार को डायल 112 की पुलिस टीम भी बिजौरी गांव पहुंची थी। इसी दौरान मंदिर के पास क्षतिग्रस्त पुलिया से गुजरते समय पुलिस वाहन पुलिया से नीचे खिसककर खेत में गिर गया।

ग्रामीणों ने सड़क और क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत की मांग की

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला। गनीमत रही कि घटना में डायल 112 के पुलिसकर्मियों को किसी प्रकार की चोट नहीं आई। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से सड़क और पुलियों की मरम्मत नहीं होने से आवागमन में परेशानी हो रही है। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने और क्षतिग्रस्त पुलियों का पुनर्निर्माण कराने की मांग की है।

यह भी पढ़: समाज कल्याण विभाग में AI का बढ़ता इस्तेमाल, शिक्षा से जनकल्याणकारी योजनाओं तक नई पहल

Related to this topic: