प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

कुक्षी में 6 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी

धार जिले के कुक्षी में अमानवीयता, 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, 25 दिन बाद सामने आई दरिंदगी

धार। जिले के कुक्षी क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

धार जिले के कुक्षी में अमानवीयता 6 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म 25 दिन बाद सामने आई दरिंदगी

Sexual Assault Case |

धार। जिले के कुक्षी क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक और विचलित करने वाली घटना सामने आई है। यहां  एक 6 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। यह मामला तब प्रकाश में आया जब पीड़ित बच्ची ने घटना के 25 दिन बाद हिम्मत जुटाकर अपने परिजनों को आपबीती बताई।

वारदात के बाद जान से मारने की धमकी दी

​जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मासूम को बहला-फुसलाकर घर की छत पर ले गया था। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ घिनौना कृत्य किया। घटना को अंजाम देने के बाद, आरोपी ने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी।

​गहरे सदमें थी, डर से थी खामोश

​आरोपी द्वारा दी गई जान से मारने की धमकी के कारण मासूम बच्ची लंबे समय तक गहरे सदमे और डर में रही। इसी डर के कारण वह किसी को भी अपनी आपबीती बताने की स्थिति में नहीं थी और चुप रही।

​मासूम की आपबीती सुन दंग रह गये परिजन

​घटना के करीब 25 दिन बाद, 17 अप्रैल को बच्ची ने अपने परिजनों के सामने घटना का जिक्र किया। अपनी मासूम बेटी की आपबीती सुनकर परिजन दंग रह गए और तुरंत पुलिस थाने पहुंचे। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचित करने के बाद मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े: MP हाईकोर्ट: पुरुषों को नर्सिंग भर्ती में राहत

https://www.primenewsnetwork.in/state/mp-high-court-grants-relief-to-male-nursing-candidates/175577

Related to this topic: