प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

भोपाल जीआरपी के हत्थे चढ़ा फॉरेन रिटर्न..

भोपाल जीआरपी के हत्थे चढ़ा फॉरेन रिटर्न चोर

भोपाल। रेल यात्रियों को निशाना बनाकर ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को राजकीय रेल पुलिस (GRP) भोपाल ने गिरफ्तार किया है।

भोपाल जीआरपी के हत्थे चढ़ा फॉरेन रिटर्न चोर

भोपाल जीआरपी के हत्थे चढ़ा बीटेक व फॉरेन रिटर्न चोर |

भोपाल। रेल यात्रियों को निशाना बनाकर ट्रेनों में चोरी करने वाले एक शातिर चोर को राजकीय रेल पुलिस (GRP) भोपाल ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से करीब 7 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण बरामद हुए हैं। GRP ने बताया, आरोपी फॉरेन रिटर्न और पुणे यूनिवर्सिटी से बीटेक है।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी ऑनलाइन बेटिंग गेम की लत का शिकार हो गया था। लगातार आर्थिक नुकसान के बाद वह पैसों की तंगी में आ गया और इसी कारण उसने ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

भीड़ वाली ट्रेन में वारदात

आरोपी रेल यात्रियों को निशाना बनाकर भीड़भाड़ वाली ट्रेनों में सफर करता था। मौका पाकर यात्रियों के बैग, पर्स और कीमती सामान पर हाथ साफ कर देता था। कई मामलों में वह स्टेशन बदलकर तुरंत ट्रेन से उतर जाता था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो जाती थी।

बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद

GRP ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए हैं। इसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस पता लगा रही है कि आरोपी ने किन-किन ट्रेनों और रूटों पर चोरी की वारदातें कीं और क्या वह किसी गिरोह से जुड़ा हुआ था।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उसके खिलाफ रेलवे एक्ट व IPC की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-on-budget-2026-new-momentum-to-the-self-reliant-india-campaign/131459

Related to this topic: