प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

MP विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से होगा शुरू

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से होगा शुरू, सरकार को गंभीर मुद्दे पर घेरने की तैयारी

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान कांग्रेस राज्य सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर..

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से होगा शुरू सरकार को गंभीर मुद्दे पर घेरने की तैयारी

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से होगा शुरू, सरकार को गंभीर मुद्दे पर घेरने की तैयारी |

MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। सत्र के दौरान कांग्रेस राज्य सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। पार्टी ने साफ संकेत दिए हैं कि हाल के महीनों में सामने आई घटनाओं को लेकर सरकार की जवाबदेही तय की जाएगी।

कफ सिरप का मुद्दा अहम

कांग्रेस जिन प्रमुख मुद्दों को सदन में उठाएगी, उनमें छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बैतूल जिलों में कफ सिरप के सेवन से 24 बच्चों की मौत का मामला प्रमुख है। पार्टी का आरोप है कि अवैध और मिलावटी दवाओं पर समय रहते कार्रवाई नहीं होने से यह त्रासदी हुई, जिसकी जिम्मेदारी सरकार की बनती है।

भागीरथपुरा के दूषित जल का मुद्दा

इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित जल की आपूर्ति से 30 लोगों की मौत का मुद्दा भी बजट सत्र में जोर-शोर से उठाया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि नगर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते यह घटना हुई, लेकिन अब तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह को घेरने की तैयारी

कांग्रेस नेताओं ने यह भी संकेत दिए हैं कि कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर मंत्री विजय शाह के कथित असंयमित बयान और उस पर अब तक कोई कार्रवाई न होने को भी सदन में बड़ा मुद्दा बनाया जाएगा। पार्टी का आरोप है कि सरकार संवेदनशील मामलों में दोहरा रवैया अपना रही है।

तीखी बहस के आसार

कुल मिलाकर, बजट सत्र के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस के आसार हैं। कांग्रेस इन मुद्दों के जरिए सरकार को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है, जबकि सरकार की ओर से भी जवाबी तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/9-uk-universities-to-open-campuses-in-india/131214

Related to this topic: