प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया

झालावाड़ में हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

झालावाड़ जिले में प्रशासन ने गंगधार थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा द्वारा सरकारी चरागाह भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

झालावाड़ में हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा के अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Bulldozer Action in Jhalawar: Illegal Encroachments of History-Sheeter Sanjay Meena Demolished |

झालावाड़,(राजस्थान)। जिले में हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा के अवैध कब्जों पर प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। गंगधार थाना क्षेत्र के मादक पदार्थ तस्कर संजय मीणा (48) द्वारा सरकारी चरागाह भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस का भारी जाब्ता मौके पर तैनात रहा।

अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत का कारवाई

यह कारवाई जिले में हिस्ट्रीशीटर, हार्डकोर और सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जिला प्रशासन और पुलिस ऐसे अपराधियों की पहचान कर रही है, जिन्होंने आपराधिक गतिविधियों से धन अर्जित कर संपत्तियां बनाई हैं या सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे किए हैं।

चरागाह भूमि के बड़े हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा

इसी क्रम में, गंगधार थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर संजय मीणा के कब्जे वाली सरकारी चरागाह भूमि का सर्वे कराया गया। जांच में सामने आया कि उसने चरागाह भूमि के बड़े हिस्से पर अवैध रूप से कब्जा कर एक पक्की दुकान का निर्माण किया था। साथ ही, दो अन्य स्थानों पर नींव, कुर्सी और दीवार बनाकर अतिक्रमण कर रखा था।

भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया

प्रशासन ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सोमवार को बुलडोजर की मदद से सभी अवैध निर्माणों को हटाया। इस प्रकार, भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। पुलिस के अनुसार, संजय मीणा लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है। उसके विरुद्ध पहला मामला वर्ष 1999 में गंगधार थाने में मादक पदार्थ तस्करी का दर्ज हुआ था, जिसमें 1260 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद किया गया था।

मीणा पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज

इसके अतिरिक्त, उस पर कानुनगो पर गोली चलाकर जानलेवा हमला करने, जान से मारने की धमकी देकर अवैध वसूली, मारपीट और छेड़छाड़ सहित कुल पांच आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। वह गंगधार थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। कार्रवाई के दौरान गंगधार तहसीलदार गणेश खंगार के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद रही।

अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी

पुलिस विभाग की ओर से डिप्टी हेमंत गौतम, डग थाना प्रभारी भंवर सिंह, थाना प्रभारी अमरनाथ, उन्हेल थाना प्रभारी रामकरण तथा नागेश्वर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान तैनात रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा तथा सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों और आपराधिक गतिविधियों से अर्जित संपत्तियों की जांच कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः सोने-चांदी के जेवर के साथ 50 हजार के इनामी बदमाश समेत दो गिरफ्तार

Related to this topic: