प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

करोड़ों रुपये के लेन-देन के बाद फरार हुआ व्यापारी

करोड़ों रुपये के लेन-देन के बाद फरार हुआ व्यापारी, पुलिस तलाश में जुटी

झालावाड़ जिले के असनावर कस्बे में एक व्यापारी के कथित रूप से करोड़ों रुपये के लेन-देन के बाद फरार हो गया। पुलिस अब उस आरोपी की तलाश कर रही है.

करोड़ों रुपये के लेन-देन के बाद फरार हुआ व्यापारी पुलिस तलाश में जुटी

Jhalawar News |

झालावाड़: राजस्थान में झालावाड़ जिले के असनावर कस्बे में एक व्यापारी के कथित रूप से करोड़ों रुपये के लेन-देन के बाद फरार होने का मामला सामने आया है, जिसके बाद कई लोग असनावर थाने पहुंचे और व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्यापारी आशीष अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

असनावर थानाधिकारी नंदकिशोर वर्मा ने बताया कि सोमवार शाम करीब आठ लोग थाने पहुंचे थे। उनकी शिकायत के आधार पर असनावर निवासी व्यापारी आशीष अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि व्यापारी ने उनसे लाखों-करोड़ों रुपये की कृषि जिंस खरीदी थीं, लेकिन लंबे समय से उसका भुगतान नहीं किया गया। 

नकद उधार लेने के बाद भी वापस नहीं लौटाई गई रकम 

इसके अलावा कुछ लोगों से नकद उधार लेने के बाद भी रकम वापस नहीं लौटाई गई। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी ने बताया कि धोखाधड़ी की वास्तविक राशि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। घटना के बाद असनावर के साथ-साथ झालरापाटन और अकलेरा के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। कृषि जिंसों के बकाया भुगतान और उधार दिए गए पैसों को लेकर व्यापारियों की बेचैनी बढ़ गई है।

फरार व्यापारी की तलाश कर रही पुलिस

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी व्यापारी कृषि मंडी में कृषि जिंसों की खरीद-बिक्री का कारोबार करता था। इसके अलावा उसके अन्य व्यापारिक गतिविधियों में भी शामिल होने की जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस फरार व्यापारी की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- ट्रेलर की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की दर्दनाक मौत
 

Related to this topic: