प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

एम्स भोपाल का अध्ययन, लगातार बढ़ रहे हैं मरीज

मध्य प्रदेश में हर 10 में से एक मौत की वजह कैंसर, युवाओं में तेजी से बढ़ रहे मामले

विश्व कैंसर दिवस 2026 के मौके पर सामने आए आंकड़े और विशेषज्ञों की राय बेहद चिंताजनक है। मध्य प्रदेश में हर 10 मौतों में से एक मौत की वजह अब कैंसर है।

मध्य प्रदेश में हर 10 में से एक मौत की वजह कैंसर युवाओं में तेजी से बढ़ रहे मामले

Cancer Cases Rising Rapidly Among Youth in Madhya Pradesh |

भोपाल। विश्व कैंसर दिवस 2026 के मौके पर सामने आए आंकड़े और विशेषज्ञों की राय बेहद चिंताजनक है। मध्य प्रदेश में हर 10 मौतों में से एक मौत की वजह अब कैंसर है। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि यह बीमारी अब तेजी से युवा पीढ़ी में फैल रही है।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल

एम्स भोपाल के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टरों के अध्ययन और अस्पताल में आने वाले मरीजों के आंकड़ों ने स्वास्थ्य व्यवस्था और सामाजिक जागरूकता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में कैंसर के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अब भी बड़ी आबादी समय पर जांच और इलाज को गंभीरता से नहीं ले रही।

महिलाओं में बढ़ रहे हैं स्तन और सर्वाइकल कैंसर

डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने वाली लगभग 60 प्रतिशत महिला मरीजों में कैंसर की पहचान तीसरे या चौथे (एडवांस) स्टेज में होती है। इसका सबसे बड़ा कारण शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज करना, जागरूकता की कमी और ग्रामीण क्षेत्रों में जांच सुविधाओं का अभाव है। महिलाओं में स्तन कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

पुरूषों में तंबाकू, गुटखा व धूम्रप्रान बड़ी वजह

वहीं पुरुषों में तंबाकू, गुटखा और धूम्रपान की वजह से मुंह, गले और फेफड़ों के कैंसर के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि खराब जीवनशैली, गलत खान-पान, तनाव और नशे की लत कैंसर के बढ़ते मामलों की बड़ी वजह बन रही है।

डरे नहीं, समय पर जांच जरूरी

विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि कैंसर को लेकर डरने के बजाय समय पर जांच को प्राथमिकता दें। शुरुआती स्टेज में पहचान होने पर कैंसर का इलाज संभव है और मरीज सामान्य जीवन जी सकता है। विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सा विशेषज्ञों ने सरकार से भी मांग की है कि ग्रामीण और दूरदराज इलाकों में स्क्रीनिंग सुविधाएं बढ़ाई जाएं और युवाओं के बीच जागरूकता अभियान तेज किए जाएं, ताकि कैंसर को समय रहते रोका जा सके।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/barasingha-population-rises-in-bandhavgarh-with-14-new-calves/131944

बांधवगढ़ में बारहसिंगा की संख्या में इजाफा, 14 नए शावकों के जन्म से परिवार मजबूत

Related to this topic: