बरेली के मीरगंज में एक तेज रफ्तार कैंटर के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा जाने से चालक की केबिन में फंसकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि परिचालक घायल हो गया।
Cantor Driver Killed and Cleaner Injured After High-Speed Vehicle Rams Into Stationary Truck |
बरेली (उत्तर प्रदेश)। थाना मीरगंज क्षेत्र में शुक्रवार सुबह कुल्चा के पास दर्दनाक सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। रामपुर की ओर से आ रहे कैंटर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कैंटर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। पुलिस ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे में कैंटर का परिचालक भी घायल हुआ है।
तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे रामपुर की ओर से एक कैंटर मीरगंज की तरफ आ रहा था। कुल्चा के पास सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे तक बचाव कार्य चलाया और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला। जांच के बाद चालक को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायल परिचालक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने सड़क पर ट्रक खड़ा करने वाले चालक को हिरासत में लिया है। हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इंस्पेक्टर मीरगंज रवि कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल परिचालक का उपचार कराया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः जमीनी विवाद में दबंगों ने महिला और पुरुष को लाठी-डंडों से पीटा, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल