प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत..

ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत, एक घायल

MP News : नीमच। जिले से नयागांव के पास बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर हुआ।

ट्रक में घुसी कार तीन की मौत एक घायल

ट्रक में घुसी कार, तीन की मौत, एक घायल |

MP News : नीमच। जिले से नयागांव के पास बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर हुआ। हादसे में तीन युवक की मौके पर ही मौत हो गई और एक युवक बुरी तरह जख्मी है। कार सवार सभी लोग सांवलिया सेठ के दर्शन कर मल्हारगढ़ लौट रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। मृतकों में मल्हारगढ़ के रहने वाले व्यवसायी पिंकेश मांदलिया, उनका साथी भरत मोरी (डांगी) और लसूड़िया कदमाला निवासी गोवर्धन लसूड़िया के रूप में हुई है।

इसके साथ भैसाखेड़ा के राय सिंह (पिता गोरा कछावा) गंभीर रुप से घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षर्शियों ने बताया कि नयागांव के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गये और तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर पुलिस मौक पर पहुंची औऱ शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारण की पड़ताल कर रही है। मृतक पिंकेश मांदलिया अखिल भारतीय पोरवाल युवा का सक्रिय सदस्य था। घटना की सूचना पर बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल औऱ अस्पताल पहुंच रहे हैं। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-on-the-occasion-of-veer-bal-diwas/102572

Related to this topic: