प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

महिला आयोग के बाद केस दर्ज, जांच शुरू

महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा; युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्या तक पहुंचने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद दर्ज हुआ मुकदमा युवती के लापता होने के मामले में पुलिस ने शुरू की जांच

Public Appeal |

अमेठी {उत्तर प्रदेश}: अमेठी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग सदस्य प्रियंका मौर्या तक पहुंचने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार ने एक युवक पर युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है।

परिजनों ने लगाया युवक पर आरोप

परिजनों के अनुसार, युवती 13 जून की शाम से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता है। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिवार का आरोप है कि एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। घर में रखे कुछ गहने और करीब 10 हजार रुपये नकद भी गायब बताए जा रहे हैं।

कार्रवाई न होने पर महिला आयोग पहुंचा मामला

घटना के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

महिला आयोग के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अमेठी कोतवाली प्रभारी श्री राम पाण्डेय ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 87 के तहत अनुराग उर्फ अन्नू निवासी गूंजीपुर, संग्रामपुर, अमेठी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

युवती की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है तथा युवती की बरामदगी के लिए टीम लगातार प्रयासरत है। साथ ही मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

परिवार ने लगाई सकुशल बरामदगी की गुहार

वहीं पीड़ित परिवार ने युवती की शीघ्र सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़े: रायबरेली: गर्भवती महिला का शव नदी में मिला

Related to this topic: