प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

जौनपुर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पैर में गोली लगी। मौके से चार गौ-वंश, तमंचा-कारतूस, पिकअप और बाइक बरामद हुई।

जौनपुर मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार पैर में लगी गोली

Cattle Smuggler Arrested After Encounter in Jaunpur, Four Cattle Rescued |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। तेजीबाजार थाना पुलिस ने देर रात मुठभेड़ के दौरान एक गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। मौके से चार गौ-वंश, अवैध तमंचा-कारतूस, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा था। 

सूचना पर पुलिस ने मखदूमपुर तिराहा के पास की घेराबंदी

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ गौ-तस्कर पिकअप में गौ-वंश लादकर हैदरपुर की ओर से जौनपुर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मखदूमपुर तिराहा के पास घेराबंदी की। कुछ देर बाद बिना नंबर की सफेद पिकअप और उसके पीछे मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो पिकअप ग्राम पूरामोहब्बत के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में फंस गई। 

पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में छोटू पुत्र सर्फुद्दीन, निवासी रेवसा, थाना अलीनगर, चंदौली के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

तमंचा, चार गौ-वंश और वाहन बरामद

पुलिस ने मौके से 315 बोर का देशी तमंचा, कारतूस, चार गौ-वंश, पिकअप, सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चंदौली और सैयदराजा थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें:   स्थानीय निकाय चुनावों में 34% बीसी आरक्षण रद्द होने पर चंद्रबाबू नायडू का बयान: 'हम सुप्रीम कोर्ट में लड़ेंगे'

Related to this topic: