प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पीएनबी मैनेजर रिश्वत लेते धराया

सीबीआई ने आगरा में रिश्वतखोरी मामले में पीएनबी मैनेजर को गिरफ्तार किया

सीबीआई ने आगरा में रिश्वतखोरी के मामले में पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंधक को गिरफ्तार किया।

सीबीआई ने आगरा में रिश्वतखोरी मामले में पीएनबी मैनेजर को गिरफ्तार किया

CBI Arrests PNB Manager in Bribery Case in Agra |

आगरा,(उत्तर प्रदेश)। सीबीआई ने आगरा में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की भद्रौली शाखा के एक बैंक मैनेजर को सोलर पैनल लोन फाइलों के निपटारे के बदले रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने करीब 19 लोन फाइलों को मंजूरी देने के लिए प्रति फाइल 7,000 रुपये की अवैध मांग की थी।

52,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

जांच में सामने आया है, कि बातचीत के बाद उसने कुल 52,000 रुपये की रिश्वत स्वीकार की। सीबीआई ने जाल बिछाकर उसे रंगे हाथों पकड़ा, जब वह पहले से स्वीकृत लोन फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए 30,000 रुपये की मांग कर रहा था।
आरोपी को 25 जून को गिरफ्तार किया गया और 26 जून को उसे गाजियाबाद की सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच अभी जारी है। 

13 जून को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे अभियंता को भी किया गिरफ्तार

एक अलग मामले में, सीबीआई ने 13 जून को पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे, सिलचर, असम के वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (एसएसई), कैरिज और वैगन को कथित रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता-ठेकेदार से 20 लाख रुपये का बिल मंजूर करने के लिए 20,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपी को 13 जून को जाल बिछाकर पकड़ा गया था और उसे गुवाहाटी की अदालत में पेश किया जाएगा। (एएनआई)

यह भी पढ़ेंः 'एसआईटी रिपोर्ट का इंतजार कीजिए, सरकार कार्रवाई करेगी': राम मंदिर दान मामले पर आरएसएस नेता इंद्रेश कुमार का बयान

Related to this topic: