भोपाल। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने बदनावर–पेटलावद...
भोपाल। सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के बीच मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने बदनावर–पेटलावद–थांदला–टिमरवानी फोरलेन सड़क परियोजना को मंजूरी दे दी है। करीब 3839 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से मालवा-निमाड़ क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
आवागमन सुविधा होगी सुगम
केंद्रीय कैबिनेट ने एनएच-752D पर बनने वाली इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति दी है। सड़क के फोरलेन बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और व्यापार, पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने आभार व्यक्त किया
मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने इस परियोजना की मंजूरी पर प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से मालवा-निमाड़ क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।
सिंहस्थ्य की तैयारी के लिहाज से भी अहम
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह परियोजना Simhastha 2028 की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है। सड़क बनने से उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में सुविधा मिलेगी सरकार का मानना है कि इस फोरलेन परियोजना से क्षेत्र के शहरों और कस्बों के बीच दूरी कम होगी, यातायात का दबाव घटेगा और मालवा-निमाड़ क्षेत्र में औद्योगिक व आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/assassination-attempt-on-farooq-abdullah-foiled-at-jammu-wedding/148754