प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उत्तराखंड को मिलेगी केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली

सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली का आवंटन

सर्दियों के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से कुल 73 मेगावाट अतिरिक्त बिजली आवंटित करने की मंजूरी दे दी है।

सर्दियों में उत्तराखंड को केंद्रीय पूल से अतिरिक्त बिजली का आवंटन

Representative Image |

देहरादून (उत्तराखंड)। सर्दियों के दौरान उत्तराखंड में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए केंद्र सरकार ने केंद्रीय क्षेत्र के विद्युत उत्पादन केंद्रों के अनआवंटित पूल से राज्य के लिए अतिरिक्त बिजली का आवंटन मंजूर कर लिया है। उत्तराखंड को अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक इस अतिरिक्त आवंटन का लाभ मिलेगा।

अक्टूबर 2026 से मार्च 2027 तक मिलेगी बिजली

आदेश के तहत अक्टूबर में 5 मेगावाट, नवंबर में 8 मेगावाट, दिसंबर में 16 मेगावाट, जनवरी 2027 में 19 मेगावाट, फरवरी में 16 मेगावाट और मार्च में 9 मेगावाट बिजली आवंटित की गई है। इस प्रकार छह माह में कुल 73 मेगावाट बिजली का आवंटन किया गया है। यह व्यवस्था एक अक्टूबर 2026 से प्रभावी होगी।

प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड की सर्दियों की बिजली आवश्यकता को देखते हुए अतिरिक्त बिजली आवंटित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में मौसम का बदला मिजाज: हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी

Related to this topic: