प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

1035 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

चंदौली में बिहार जा रही 1035 लीटर अवैध देशी शराब बरामद, ट्रक चालक गिरफ्तार

चंदौली में अलीनगर पुलिस ने बिहार ले जाई जा रही 115 पेटी अवैध देशी शराब बरामद कर ट्रक चालक को गिरफ्तार किया। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

चंदौली में बिहार जा रही 1035 लीटर अवैध देशी शराब बरामद ट्रक चालक गिरफ्तार

Chandauli Police Seize 1035 Litres Illegal Country Liquor, Driver Arrested |

चंदौली (उत्तर प्रदेश)। बिहार में तस्करी के लिए ले जाई जा रही अवैध देशी शराब की बड़ी खेप को अलीनगर पुलिस ने समय रहते पकड़ लिया। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक ट्रक से 115 पेटी (1035 लीटर) अवैध देशी शराब बरामद करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया। बरामद शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है।

मुखबिर की सूचना पर चलाया गया चेकिंग अभियान

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक ट्रक के माध्यम से अवैध शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर भारत पेट्रोलियम के मुख्य गेट से लगभग 500 मीटर पहले, ग्राम सरेसर के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक संख्या UP65BT3990 को रोककर तलाशी ली गई।

ट्रक से बरामद हुई 115 पेटी देशी शराब

तलाशी के दौरान ट्रक के डाले में रखी 23 बोरियों से 115 पेटी ब्लू लाइम ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 45 टेट्रा पैक तथा प्रत्येक टेट्रा पैक 200 मिलीलीटर का था। इस प्रकार कुल 1035 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई।

चालक ने पूछताछ में कबूली शराब पहुंचाने की बात

पुलिस ने ट्रक चालक राकेश कुमार (28 वर्ष) पुत्र रामेश्वर शाह, निवासी ग्राम सोनहर, थाना शिवसागर, जनपद रोहतास (बिहार) को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वाहन स्वामी के कहने पर वह वाराणसी से शराब लोड कर बिहार पहुंचाता था, जिससे अच्छा मुनाफा मिलता था। उसने बताया कि रिंग रोड पर पचपेड़वा के पास बोल्डर लगे होने के कारण इस बार वह दूसरे रास्ते से जा रहा था, जहां पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज

गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 445/2026 के तहत धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

कार्रवाई में शामिल पुलिसकर्मी

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह, उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक धुरेन्द्र प्रसाद, हेड कांस्टेबल राकेश कुमार मौर्य, कांस्टेबल राहुल सिंह तथा आरक्षी चालक विपिन कुमार गुप्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़े:    Dhamaal 4 OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर आएगी 'धमाल 4', जानिए किस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Related to this topic: