प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मवेशी तस्करी का आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 6 मवेशी तस्करों से मुक्त, आरोपी गिरफ्तार कर 7.73 लाख की संपत्ति जब्त

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 6 मवेशियों को मुक्त कराया। एक आरोपी गिरफ्तार हुआ और पिकअप वाहन समेत 7.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई।

महाराष्ट्र ले जाए जा रहे 6 मवेशी तस्करों से मुक्त आरोपी गिरफ्तार कर 773 लाख की संपत्ति जब्त

Chhattisgarh: 6 Cattle Rescued, Vehicle Seized in Smuggling Case |

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ (छत्तीसगढ़)। चौकी पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के कत्लखाने ले जाए जा रहे 6 मवेशियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पिकअप वाहन सहित कुल 7.73 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है, जबकि दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

तस्करी रोकने पुलिस का अभियान जारी

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाई.पी. सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल एवं एसडीओपी ताजेश्वर दीवान के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों और मवेशी तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

घेराबंदी कर एक आरोपी गिरफ्तार

इसी दौरान थाना अंबागढ़ चौकी और पाटनखास चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की पिकअप में मवेशियों को अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंसकर महाराष्ट्र स्थित कत्लखाने ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर चालक और उसका साथी वाहन छोड़कर भागने लगे। पीछा करने पर पुलिस ने एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया।

महाराष्ट्र ले जाए जा रहे थे मवेशी

गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम रुपेश कुमार कुंजाम (22 वर्ष), निवासी ग्राम गोटाटोला, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव बताया। पूछताछ में उसने फरार चालक सुनील कुमार जुरेशिया तथा मवेशियों के स्वामी पंचूराम साहू, दोनों निवासी ग्राम गोटाटोला, थाना डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव के नाम बताए। पुलिस ने वाहन क्रमांक MH 27 DT 5780 की तलाशी ली, जिसमें 4 भैंसें और 2 पड़वा (कुल 6 मवेशी) क्रूरतापूर्वक भरे हुए मिले। सभी मवेशियों को सुरक्षित मुक्त कराकर वाहन सहित जब्त कर लिया गया। जब्त मवेशियों की अनुमानित कीमत ₹73,000 तथा पिकअप वाहन की अनुमानित कीमत ₹7,00,000 आंकी गई है। इस प्रकार पुलिस ने कुल ₹7,73,000 की सामग्री जब्त की है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषि पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं मोटरयान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही है। इस कार्रवाई में थाना अंबागढ़ चौकी एवं पाटनखास चौकी की संयुक्त पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस ने कहा है कि जिले में मवेशी तस्करी, पशु क्रूरता और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। 

यह भी पढ़ें:   कोरबा में मछली पकड़ने गए ग्रामीण की उफनते नाले में बहने से मौत, SDRF ने 48 घंटे बाद बरामद किया शव

Related to this topic: