प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मुख्य चुनाव आयुक्त को ऑब्जर्वर पर...

मुख्य चुनाव आयुक्त को ऑब्जर्वर पर आ गया गुस्सा

कोलकाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के तहत कूचबिहार दक्षिण के ऑब्जर्वर अनुराग यादव को...

मुख्य चुनाव आयुक्त को ऑब्जर्वर पर आ गया गुस्सा

मुख्य चुनाव आयुक्त को ऑब्जर्वर पर आ गया गुस्सा |

कोलकाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पश्चिम बंगाल के तहत कूचबिहार दक्षिण के ऑब्जर्वर अनुराग यादव को पूछे गए सवालों का संतोषजनक उत्तर नहीं दिए जाने की वजह से चुनाव कार्य से हटा दिया। आईएएस अनुराग यादव ने भी उन्हें स्पष्ट कह दिया कि वे भी अफसर है और उनके साथ कोई अपमान करने के तरीके से बात नहीं कर सकता। 

सूत्रों के मुताबिक मुख्य चुनाव आयुक्त पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के तमाम आबजर्बरों के साथ वर्चुअल बैठक कर रहे थे। उन्होंने पहले पश्चिम बंगाल के आबजर्बरों से बातचीत शुरू की। उन्होंने कूचबिहार दक्षिण के आबजर्बर अनुराग यादव से उनके कार्य क्षेत्र के बूथों की संख्या पूछी तो अनुराग यादव तुरत बूथों की संख्या नहीं बता पाए और कहा कि वे कागजात देख कर बता सकते है। इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उन्हें घर जाने के लिए कहा।

आबजर्बर अनुराग ने भी आईएएस होने और ऊचे पद पर कार्यरत होने का हवाला देते हुए कहा कि उनके साथ इस तरह का व्यवहार उचित नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को यह सुन गुस्सा आना ही था। उन्होंने आबजर्बर अनुराग यादव को हटा देने का निर्णय ले लिया। सूत्रों का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उसके बाद तमिलनाड़ु के आबजर्बरों से बातचीत करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818

Related to this topic: