प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ज्ञानेश कुमार का यूपी दौरा टला

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तर प्रदेश दौरा स्थगित: चुनावी साक्षरता क्लब सम्मेलनों की तारीखों में बदलाव

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने उत्तर प्रदेश के अपने दौरे स्थगित कर दिए हैं, जिसे अधिकारियों ने तारीखों में बदलाव की एक सामान्य प्रक्रिया बताया है।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का उत्तर प्रदेश दौरा स्थगित चुनावी साक्षरता क्लब सम्मेलनों की तारीखों में बदलाव

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार |

नई दिल्ली (भारत)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने चुनावी साक्षरता क्लब के सम्मेलनों में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के अपने दौरे टाल दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि तारीखों में बदलाव एक सामान्य प्रक्रिया है। अधिकारियों ने बताया कि हाल में लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी इसी तरह के सम्मेलन टाल दिए गए थे। कुमार को मेरठ और वाराणसी में चुनावी साक्षरता क्लब के क्षेत्रीय सम्मेलनों में शामिल होना था।

अधिकारियों ने बताया कि विवाद 23 सितंबर को शुरू

दौरे स्थगित किए जाने के संबंध में सूचना 21 सितंबर को भेजी गई थी। अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया कि निर्वाचन आयुक्तों के बीच मतभेदों की खबरों को लेकर हुआ विवाद इसकी वजह है। अधिकारियों ने बताया कि विवाद 23 सितंबर को शुरू हुआ था, जबकि उत्तर प्रदेश के दौरे 21 सितंबर को ही टाल दिए गए थे। उन्होंने कहा कि इसी तरह, लद्दाख, हिमाचल और उत्तराखंड के दौरे भी काफी पहले टाल दिए गए थे। निर्वाचन आयोग ने 2029 के लोकसभा चुनावों से पहले ‘जेन अल्फा’ और ‘जेन जी’ से जुड़ने और उन्हें चुनावी प्रक्रिया से अच्छी तरह वाकिफ कराने के लिए नए सिरे से कोशिशें शुरू की हैं। नए स्वरूप में शुरू किए गए अभियान के तहत निर्वाचन आयोग देश के 4,123 विधानसभा क्षेत्रों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ-साथ कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को भी अभियान से जोड़ेगा। 

(इनपुट: भाषा)

यह भी पढ़ेंः ओडिशा स्कूली पाठ्यपुस्तकों में 1,741 गलतियों का खुलासा: 175 करोड़ रुपये की लागत से छपी किताबों में मिली त्रुटियां

Related to this topic: