Sanjay Raut Statement : भारत – पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मैच खेला होगा. सियासी घमासान मचा हुआ है. शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि 14 सितंबर को बीजेपी...
Sanjay Raut Statement : भारत – पाकिस्तान के बीच 14 सितंबर को मैच खेला होगा. सियासी घमासान मचा हुआ है. शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने कहा कि 14 सितंबर को बीजेपी मंत्रियों के बच्चे इसे देखने जरूर जाएंगे. यह सीधा देशद्रोह है.
शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने भारत - पाकिस्तान मैच पर बात करते हुए कहा कि पहलगाम हमले में 26 मां-बहनों का सिंदूर मिटा, उनका आक्रोश अभी थमा नहीं. ऑपरेशन सिंदूर, जो आतंकी पाकिस्तान को तोड़ने के लिए शुरू हुआ, अभी खत्म नहीं हुआ. फिर भी अबू धाबी में भारत-पाक क्रिकेट मैच खेला जा रहा है.
'सिंदूर के सम्मान में शिवसेना मैदान में..'
संजय राउत ने निशाना साधते हुए कहा कि इसके खिलाफ शिवसेना (UBT) महिला आघाडी रविवार को “सिंदूर रक्षा” आंदोलन करेगी. महाराष्ट्र की हज़ारों महिलाएं प्रधानमंत्री मोदी को घर-घर से सिंदूर भेजेंगी. सिंदूर के सम्मान में शिवसेना मैदान में!
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/breaking-story/india/120/breaking/b40d8dc5/b35ce02c/breakingdetails/chief-justice-to-interim-pm-kp-oli-statement-against-india-46478