प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

मंदिर के बाहर फूलवालों में खूनी संघर्ष

सहारनपुर में फूल-माला बेचने वालों के बीच खूनी संघर्ष, मंदिर के बाहर लाठी-डंडे चले; वीडियो वायरल

सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर फूल-माला बेचने वाले दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है।

सहारनपुर में फूल-माला बेचने वालों के बीच खूनी संघर्ष मंदिर के बाहर लाठी-डंडे चले वीडियो वायरल

Violent Clash Outside Saharanpur Temple |

सहारनपुर (उत्तर प्रदेश): सहारनपुर के भूतेश्वर महादेव मंदिर के बाहर फूल-माला बेचने वाले दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

अतिक्रमण को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कि दोनों लोग अलग-अलग फोल्डिंग लगाकर मंदिर के बाहर अतिक्रमण कर फूल-माला बेच रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे बरसाते नजर आ रहे हैं।

पहले भी हो चुकी है दोनों पक्षों में भिड़ंत

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ हो। इससे पहले भी कई बार दोनों आमने-सामने आ चुके हैं। घटना स्थल के ठीक सामने इलाहाबाद बैंक स्थित है और पास में ही धोबी घाट पुलिस चौकी भी मौजूद है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अगर मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद होते तो स्थिति इतनी नहीं बिगड़ती। लोगों ने पुलिस चौकी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इलाके में नियमित पुलिस गश्त और मौजूदगी बढ़ाने की मांग की है।

अतिक्रमण हटाने की मांग

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मंदिर परिसर के बाहर लगे अस्थायी ठेले और फोल्डिंग को व्यवस्थित जगह पर लगाया जाना चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल वायरल वीडियो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े: प्रदर्शनकारी छात्रों पर दर्ज मामले वापस लेने की मांग, अभिजीत दिपके ने पीएम मोदी से की अपील

Related to this topic: