प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प...

कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, जमकर हुआ पथराव

Indore News : दिल्ली में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था. इसी के विरोध में इंदौर में भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को प्रदर्शन कर रहे हैं. देशभर में कांग्रेस कार्यालय घेरने की योजना थी.

कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प जमकर हुआ पथराव

कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, जमकर हुआ पथराव |

Indore News : दिल्ली में एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था. इसी के विरोध में इंदौर में भाजपा कार्यकर्ता शनिवार को प्रदर्शन कर रहे हैं. देशभर में कांग्रेस कार्यालय घेरने की योजना थी. ऐसे में बीजेपी के कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन की तरफ बढ़े.

कांग्रेस के कार्यकर्ता पहले से मौजूद थे. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने समाने आ गए. विरोध प्रदर्शन ने उग्र रूप लेते हुए झड़प में तबदील हो गया. दोनों तरफ से पथराव शुरू हो गया. देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े चोटिल हो गए. उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

बताया जा रहा है कि इस झड़प में 6 अधिक लोग घायल हो गए हैं. पुलिस इस स्थिति को संभालने में जुट गई. प्रदर्शन को देखते हुए बैरिकेट्स लगे हुए थे. पुलिस ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को तितर - बितर किया. वॉटर कैनन का उपयोग किया गया. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/pakistan-poverty-index-all-time-high/144918



  

Related to this topic: