प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दमोह में 2 महीने कोमा में रहने के बाद तीसरी...

दमोह में 2 महीने कोमा में रहने के बाद तीसरी कक्षा के छात्र की मौत

दमोह। जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक निजी स्कूल IES पब्लिक...

दमोह में 2 महीने कोमा में रहने के बाद तीसरी कक्षा के छात्र की मौत

दमोह में 2 महीने कोमा में रहने के बाद तीसरी कक्षा के छात्र की मौत |

दमोह। जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक निजी स्कूल IES पब्लिक स्कूल, तेंदूखेड़ा में पढ़ने वाले तीसरी कक्षा के 7 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मासूम पिछले दो महीनों से कोमा में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा था। ​शनिवार सुबह बच्चे की मौत के बाद गुस्साए और रोते-बिलखते परिजन उसके शव को लेकर सीधे दमोह पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंचे।

परिजनों ने स्कूल की महिला शिक्षिका पर गंभीर और बर्बरतापूर्वक मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इसकी जांच के लिए SIT का गठन कर दिया है।

यह है पूरा मामला

​परिजनों का आरोप है कि करीब दो महीने पहले स्कूल में होमवर्क पूरा न करने पर महिला शिक्षिका ने मासूम काव्य की स्केल से बेहद बेरहमी से पिटाई की थी। पिटाई इतनी गंभीर थी कि बच्चे के सिर और शरीर के संवेदनशील हिस्सों में गहरी चोटें आईं, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई और वह कोमा में चला गया।

​बच्चे का दो महीने तक अस्पताल में चला इलाज

​घटना के बाद से ही बच्चे का इलाज भोपाल के एक अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद दो महीने तक कोमा में रहने के बाद शनिवार को मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

एसपी ऑफिस का घेराव, फिर एसआईटी जांच के आदेश

​मासूम का शव लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे परिजनों ने आरोपी शिक्षिका के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। परिजनों के आक्रोश और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस विभाग ने मामले की नए सिरे से विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

​SIT का गठन, स्कूल प्रबंधन व आरोपी शिक्षिका की करेगा जांच

दमोह पुलिस द्वारा इस पूरे मामले की निष्पक्ष और बारीकी से जांच करने के लिए एक SIT (Special Investigation Team) का गठन किया गया है, जो स्कूल प्रबंधन और आरोपी शिक्षिका की भूमिका की जांच करेगी। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है और स्कूल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/cng-prices-hiked-in-delhi-ncr/205458

Related to this topic: