प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

CM ने युवक को मंच पर बुलाकर दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया, पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथ से बनाया गया चित्र लेकर एक युवक शामली की जनसभा में पहुंचा। वह पंडाल में खड़ा होकर मंच की ओर अपना बनाया हुआ चित्र दिखा रहा था।

मुख्यमंत्री ने भीड़ में खड़े युवक को मंच पर बुलाया पीठ थपथपाकर दिया आशीर्वाद

CM Pulls Youth From Crowd to Stage |

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हाथ से बनाया गया चित्र लेकर एक युवक शामली की जनसभा में पहुंचा। वह पंडाल में खड़ा होकर मंच की ओर अपना बनाया हुआ चित्र दिखा रहा था। संबोधन समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नजर उस युवक पर पड़ी तो उन्होंने सुरक्षाकर्मियों से उसे मंच पर बुलाने को कहा।

युवक ने सीएम को भेंट किया चित्र

युवक मंच पर पहुंचा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनका चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री ने उससे बातचीत की। युवक ने उनके चरण स्पर्श किए, जिस पर मुख्यमंत्री ने उसकी पीठ थपथपाकर उसे आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना में निर्माणाधीन पीएसी परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों व निर्माण एजेंसी को तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल पर चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, चाबी और चेक भी प्रदान किए।

सीएम योगी के हाथों सम्मानित हुए लाभार्थी

  • रूबी – आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को नियुक्ति पत्र
  • निगम – आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री को नियुक्ति पत्र
  • जय सिंह – कृषि यंत्र योजना के तहत ट्रैक्टर की चाबी
  • राजपाल – प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृति पत्र
  • सुनीता – प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृति पत्र
  • ब्रजेश – प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आवास की चाबी
  • गीता – ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 5.83 करोड़ रुपये से अधिक का चेक
  • सरिता और अनिता – ई-रिक्शा की चाबी
  • निशांत जैन – मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत 25 लाख रुपये का चेक
  • नाजिम – मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 3.31 लाख रुपये का चेक
  • नौशिदा – निराश्रित महिला पेंशन योजना के तहत स्वीकृति पत्र
  • अक्षिता जैन – मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत स्वीकृति पत्र
  • निकिता चौधरी – मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत स्वीकृति पत्र

यह भी पढ़े: श्रीकृष्ण नमाज़ पढ़ते थे' वाले बयान पर सियासत तेज, नवनीत राणा बोलीं- पहले तिलक लगाकर पढ़ें नमाज़

Related to this topic: