कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के तगत गणवेता और मुर्शिदाबाद जिले के तहत बड़जा में चुनावी सभा में...
CM ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट के प्रति भरोसा जताया और भाजपा-चुनाव आयोग को कोसा |
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के तगत गणवेता और मुर्शिदाबाद जिले के तहत बड़जा में चुनावी सभा में सुप्रीम कोर्ट के प्रति भरोसा जताते हुए कहा कि वे पश्चिम बंगाल में हर एक व्यक्ति के लोकतांत्रिक अधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर लोकतंत्र और संविधान को खतम कर देश का सर्वनाश करने की साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने इस बार के विधानसभा चुनाव को बंगाल और देश को बचाने के संघर्ष बताया।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने चुनाव आयोग से मिल कर इस राज्य के एक करोड़ बीस लाख वैध वोटरों के नाम को काटने की साचिश की थी। वे वोटरों के अधिकार की रक्षा के लिए सुप्रीम कोर्ट गई। वे अब तक 22 लाख वोटरों को नाम कटने से बचा पाई है और 18 वोटरों को नाम काटने से बचाने का संघर्ष चतल रहा है। उन्होंने भाजपा बड़े पैमाने वोटर बनाने के फार्म छह का दुरूपयोग कर दूसरे राज्यों से लोगों को लाकर वोटर बनाना चाहती है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के कारण अब ऐसा नहीं कर पाएगी।
उन्होंने कहा कि वे उन विचाराधीन वोटरों को अपीलेट ट्रिब्यूनल में जाने के लिए कानूनी और आर्थिक मदद देगी, जिनका नाम कट गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भाजपा के इशारे पर महिलाओं, आदिवासियों, दलितों, मुस्लिंमों वोटरों का नाम अधिक संख्या में काटने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल के हिस्से का विकास नहीं करने, राज्य सरकार को बकाय दो लाख करोड़ रुपए नहीं देने, इस राज्य को अपमानित करने, बांग्ला भाषा बोलने के कारण भाजपा शासित राज्यों में बंगालियों पर अत्याचार करने, जबरन बांग्लादेश भेजने के मुद्दों का जिक्र कर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि इस राज्य में जो भी विकास हुआ है, टीएमसी की सरकार ने अपने बूते पर किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा राज्य सरकार द्वारा महिलाओं, युवकों, छात्र-छात्राओं, किसानों, आदिवासियों, दलितों और गरीबों को दी जाने वाली तमाम सहूलियों को खत्म देगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/india-to-play-three-t20-in-harare-against-zimbabwe/153669