प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शुरू होगी कैशलेस चिकित्सा योजना

वाराणसी से शुरू होगी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, 66 हजार से अधिक शिक्षा कर्मियों को मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी से मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ करेंगे। योजना से वाराणसी मंडल के 66 हजार से अधिक शिक्षा कर्मियों को लाभ मिलेगा।

वाराणसी से शुरू होगी मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना 66 हजार से अधिक शिक्षा कर्मियों को मिलेगा लाभ

CM Teacher Cashless Health Scheme to Launch in Varanasi |

वाराणसी (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय वाराणसी दौरे के दूसरे दिन 8 जुलाई को काशी से प्रदेश के शिक्षा जगत को एक ऐतिहासिक सौगात मिलने जा रही है। योगी सरकार अपनी महत्वाकांक्षी 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना' को काशी की पावन धरती से धरातल पर उतारने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री योगी इस योजना का शुभारंभ करेंगे। 

शिक्षकों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा

इसके साथ ही वाराणसी मंडल के चारों जिलों वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली के हजारों शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों के परिवारों को गंभीर बीमारियों में इलाज की बड़ी चिंता से मुक्ति मिल जाएगी। काशी से शुरू होने वाली यह पहल पूरे प्रदेश के लाखों शिक्षा कर्मियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा का नया अध्याय साबित होगी। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना न केवल शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करेगी, बल्कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को भी नई मजबूती प्रदान करेगी।

वाराणसी मंडल के 4 जिलों को सीधा लाभ

बेसिक शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक हेमंत राव ने बताया कि वाराणसी मंडल के 7,417 बेसिक विद्यालयों में कार्यरत कुल 66,205 पात्र कर्मचारियों को सीधे तौर पर इस कैशलेस चिकित्सा सुविधा से आच्छादित किया जाएगा। इसमें नियमित शिक्षकों के साथ-साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया और कस्तूरबा विद्यालयों के स्टाफ को भी शामिल कर सरकार ने सबको सामाजिक एवं समान सुरक्षा की गारंटी दी है।

रसोइया से लेकर स्पेशल एजुकेटर तक, सबको सुरक्षा

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें केवल नियमित शिक्षक ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर शिक्षा व्यवस्था को संभालने वाले हर कर्मचारी का ध्यान रखा गया है। मंडल भर के 22,708 रसोइयों, 8,559 शिक्षामित्रों, 1,904 अनुदेशकों, 811 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की शिक्षिकाओं व स्टाफ तथा 210 स्पेशल एजुकेटर्स को भी इस योजना का पात्र बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:    वैशाली के राजापाकर सीएचसी का कथित वीडियो वायरल, स्वास्थ्य विभाग ने जांच टीम की गठित

Related to this topic: