प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

CM योगी का बड़ा तोहफा

गाजियाबाद में CM योगी का बड़ा तोहफा, लाभार्थियों को बांटे चेक लैपटॉप और आवास की चाबी

गाजियाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लैपटॉप, चेक, आवास की चाबी और प्रशस्ति पत्र वितरित किए। उन्होंने आत्मनिर्भरता और विकास पर जोर दिया।

गाजियाबाद में cm योगी का बड़ा तोहफा लाभार्थियों को बांटे चेक लैपटॉप और आवास की चाबी

CM Yogi Distributes Laptops, Houses and Financial Aid in Ghaziabad |

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया। सीएम ने लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, चेक, आवास की चाबी और लैपटॉप वितरित किए। इस दौरान युवाओं, उद्यमियों, ग्रामीणों और जरूरतमंद परिवारों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिया गया।

छात्रों को दिए गए लैपटॉप

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत कक्षा-11 की रिद्धिमा जैन और कक्षा-12 के धनंजय तोमर को लैपटॉप प्रदान किया गया। वहीं मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन योजना के तहत सेंसर पाल सिंह को 30 लाख रुपये और राजेश कुमार को 15 लाख रुपये का चेक दिया गया।

लाभार्थियों को सौंपी गई आवास की चाबी

मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कविता और मोमिना को आवास की चाबी सौंपी गई, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत श्रीकृष्ण कुमार को घर की चाबी प्रदान की गई।

उद्यमियों को मिली आर्थिक सहायता

इसके अलावा एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) मार्जिन मनी योजना के तहत लक्ष्य मित्तल और उर्मिला त्रिपाठी को 50-50 लाख रुपये के चेक दिए गए। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत सौरभ गर्ग को 4.25 लाख रुपये से अधिक और रविंद्र कुमार को 4.29 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

आत्मनिर्भर बनाने पर सरकार का जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का उद्देश्य युवाओं, किसानों, उद्यमियों और जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाकर प्रदेश के विकास को गति दी जा रही है।

यह भी पढे़ं:   1003 करोड़ की 76 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, बोले- प्रदेश में विकास की नई रफ्तार

Related to this topic: