प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने की किया...

गोरखपुर के मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

सावन शिवरात्रि पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर के प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक किया। उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना की।

गोरखपुर के मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर सीएम योगी ने की लोक मंगल की कामना

File Photo |

गोरखपुर (उत्तर प्रदेश)। पावन सावन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि, सावन शिवरात्रि (मंगलवार) को गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ क्षेत्र में स्थित प्राचीन मानसरोवर मंदिर में रुद्राभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। गोरखपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा मंगलवार को लगातार दूसरे दिन रुद्राभिषेक किया गया। मानसरोवर मंदिर से पहले उन्होंने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में रुद्राभिषेक किया था।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण हुआ रुद्राभिषेक और हवन

प्राचीन मानसरोवर मंदिर में सीएम योगी ने देवाधिदेव महादेव को विल्व पत्र, कमल पुष्प, दूर्वा, अनेकानेक पूजन सामग्री अर्पित करने कर बाद शहद, दही, शर्करा, गोदुग्ध और जल से उनका अभिषेक किया। गोरखनाथ मंदिर के विद्वत पुरोहितगण ने शुक्ल यजुर्वेद संहिता के रुद्राष्टाध्यायी के महामंत्रों द्वारा रुद्राभिषेक कराया। रुद्राभिषेक के बाद मुख्यमंत्री वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन व आरती कर अनुष्ठान को पूर्ण किया। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से चराचर जगत के कल्याण तथा प्रदेशवासियों के आरोग्यमय, सुखमय, समृद्धमय व शांतिमय जीवन की मंगलकामना की।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार के सीएम डैशबोर्ड पर रामपुर ने मारी बाजी, प्रदेश में फिर हासिल किया पहला स्थान

Related to this topic: