प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सीएम योगी करेंगे ₹200 करोड़ के अत्याधुनिक...

सीएम योगी करेंगे ₹200 करोड़ के अत्याधुनिक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुख्यालय का लोकार्पण

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जुलाई, रविवार को 200 करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे।

सीएम योगी करेंगे ₹200 करोड़ के अत्याधुनिक राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुख्यालय का लोकार्पण

Yogi Adityanath (File Photo) |

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जुलाई, रविवार को 200 करोड़ रुपये से अधिक लागत से निर्मित उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। नवीन भवन मुख्यालय आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित अत्याधुनिक आपदा प्रबंधन केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। इसमें 24×7 संचालित अत्याधुनिक राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र स्थापित है। भवन में 200 से अधिक लोगों की क्षमता वाला आधुनिक ऑडिटोरियम, क्लासरूम, लेक्चर हॉल, हॉस्टल एवं लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध है।

शहीद पथ पर लोकार्पण कार्यक्रम, कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद

इसके अलावा राज्य की आपदा प्रबंधन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए डिजिटल कमांड, कंट्रोल एवं कोऑर्डिनेशन सेंटर भी स्थापित किया गया है। लखनऊ में शहीद पथ स्थित डायल-112 मुख्यालय के निकट राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के नवीन मुख्यालय भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, राज्य मंत्री राजस्व सुरेंद्र दिलेर, लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल और सरोजनीनगर क्षेत्र से विधायक राजेश्वर सिंह मौजूद रहेंगे।
​(Published By: Ravi Pandey)

यह भी पढ़ें: लखनऊ प्रो एक्सपो 2026: उत्तर प्रदेश के युवाओं को मिलेंगे फ्रेंचाइजी और बिजनेस के नए अवसर

Related to this topic: