प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • लालकुआं: बिंदुखत्ता राजस्व गांव घोषित करने की मांग को लेकर बिन्दुखत्ता संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, 18 फरवरी को बड़ा प्रदर्शन, रैली निकालकर विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी, SDM को सौंपा ज्ञापन
  • देहरादून में भू-माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गल्ज्वाड़ी में नाले पर बनी 8 मीटर पक्की दीवार ध्वस्त, अवैध प्लॉटिंग और निर्माण गतिविधियों पर लगाई गई रोक
  • झांसी में दो बाइकों की टक्कर के बाद विवाद पर मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल, बबीना के स्टेशन रोड की घटना
  • चित्रकूट में बांदा-प्रयागराज हाईवे पर बड़ा हादसा टला, गहरे नाले में गिरी बाइक, राहगीरों ने नाले में उतरकर बचाई 3 युवकों की जान
  • अमेठी: SIR को लेकर SP नेता का बीजेपी पर गंभीर आरोप, कहा- SIR प्रकिया के दौरान सपा का कटवा रहे हैं वोट, मुस्लिम मतदाताओं के भी काटे जा रहे नाम
  • आगराः ट्रांस यमुना में करीब डेढ़ दर्जन युवकों ने किया पथराव, थाने से लौट रही गाड़ी पर किया हमला, 6 दबंगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, हमले का वीडियो वायरल
  • झांसी: फेसबुक प्यार में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, ट्रेन वेंडर पति की गोली मारकर हत्या को दिया अंजाम, पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचा
  • सहारनपुर: कुतुबशेर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में गौकशी का मुख्य आरोपी घायल, आरोपी के पास से अवैध तमंचा, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद
  • योगी सरकार का 10वां ऐतिहासिक बजट पेश होगा, वित्त मंत्री पेश करेंगे 2026-27 का बजट, करीब 9 लाख करोड़ का पेश करेंगे बजट

वीडियो होने का दावा, कांग्रेस का आरोप..

वीडियो होने का दावा, कांग्रेस का आरोप - आनंदपुर धाम में चल रहा सेक्स रैकेट

MP News : अशोकनगर। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अशोकनगर जिले के आनंदपुर धाम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि..

वीडियो होने का दावा कांग्रेस का आरोप - आनंदपुर धाम में चल रहा सेक्स रैकेट

वीडियो होने का दावा, कांग्रेस का आरोप - आनंदपुर धाम में चल रहा सेक्स रैकेट |

MP News : अशोकनगर। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने अशोकनगर जिले के आनंदपुर धाम को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि आनंदपुर धाम में वर्षों से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं और यहां युवकों का शोषण किया जा रहा है। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगाया कि यह पूरा मामला एक बड़े सेक्स रैकेट और अवैध धन के लेन-देन से जुड़ा है।

प्रदीप अहिरवार ने दावा किया कि आनंदपुर धाम से जुड़े मामलों में जिले के तीन IAS अधिकारी काले धन को सफेद करने में संलिप्त हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पास वीडियो और अन्य सबूत मौजूद हैं, जिन्हें समय आने पर सार्वजनिक किया जाएगा।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि आनंदपुर ट्रस्ट की आड़ में लंबे समय से गैरकानूनी गतिविधियां चलाई जा रही हैं, लेकिन प्रशासन जानबूझकर आंखें मूंदे हुए है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार ने निष्पक्ष जांच नहीं कराई, तो कांग्रेस इस मुद्दे को सड़क से लेकर विधानसभा तक उठाएगी।

कांग्रेस ने मांग की है कि आनंदपुर धाम और ट्रस्ट की CBI या हाईकोर्ट की निगरानी में जांच कराई जाए, साथ ही आरोपित अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई हो। फिलहाल इस मामले में प्रशासन या आरोपित अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह भी पढे़ं : https://www.primenewsnetwork.in/india/dollar-vs-rupee-rbi-concern-grows/105658
 

Related to this topic: