कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए 'टैलेंट हंट' कार्यक्रम शुरू किया है।
भोपाल। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए 'टैलेंट हंट' कार्यक्रम शुरू किया है। इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर प्रवक्ताओं का चयन किया जाएगा। पार्टी की कोशिश ऐसे ऊर्जावान और वैचारिक रूप से मजबूत लोगों को जोड़ने की है, जो भाजपा की रणनीति का तोड़ निकाल सकें।
राजधानी, संभाग और जिला स्तर पर नियुक्ति
प्रवक्ता केवल राजधानी ही नहीं, बल्कि संभाग और जिला स्तर पर भी नियुक्त किए जाएंगे। इसके अलावा अंग्रेजी मीडिया के लिए विशेष पैनलिस्ट का चयन भी होगा। आवेदकों को कड़ी चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। संभाग स्तर पर इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा नामित कोऑर्डिनेटर, टैलेंट हंट कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे।
पार्टी को ऊर्जावान चेहरों की जरूरत
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, "बदलते राजनीतिक परिदृश्य में पार्टी को ऐसे ऊर्जावान चेहरों की जरूरत है जो शोधपरक सोच रखते हों। इस कार्यक्रम के जरिए हम जमीन से जुड़े और प्रखर वक्ताओं को सामने लाएंगे।"
उम्मीदवारों के लिए कड़े मापदंड
कांग्रेस की विचारधारा के प्रति पूर्ण प्रतिबद्धता और समझ। समसामयिक मुद्दों पर रिसर्च और शोध क्षमता। मीडिया प्रबंधन की समझ और प्रभावी ढंग से बात रखने की क्षमता। संगठनात्मक अनुशासन और जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/poachers-kill-sambar-in-satpura-tiger-reserve-still-at-large/144064
सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सांभर का शिकार, 5 दिन बाद भी शिकारी फरार