प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

राज्यसभा की रेस से बाहर हुए कांग्रेस नेता...

राज्यसभा की रेस से बाहर हुए कांग्रेस नेता जीतू पटवारी

भोपाल। राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घोषणा की है...

राज्यसभा की रेस से बाहर हुए कांग्रेस नेता जीतू पटवारी

राज्यसभा की रेस से बाहर हुए कांग्रेस नेता जीतू पटवारी |

भोपाल। राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने घोषणा की है कि वह राज्यसभा जाने की दौड़ में शामिल नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी किसी को भी राज्यसभा भेज सकती है, लेकिन वह खुद इस रेस का हिस्सा नहीं हैं।

पटवारी ने ​खुद को किया अलग

जीतू पटवारी ने कहा, "मेरे अलावा कोई भी राज्यसभा जाएगा।" उन्होंने अपनी दावेदारी पूरी तरह से नकार दी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राज्यसभा जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम फैसला पार्टी आलाकमान ही लेगा।

​सरकार को विभिन्न मोर्चों पर घेरा

यह बयान उन्होंने भोपाल में प्रसिद्ध कथावाचक मोहित नागर को कांग्रेस की सदस्यता दिलाने के दौरान दिया। राज्यसभा की चर्चा के साथ-साथ पटवारी ने सरकार को विभिन्न मोर्चों पर घेरा।

​सरकार पर उठाए तीखे सवाल

​जीतू पटवारी ने प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया औऱ बढ़ती महंगाई और युवाओं के लिए रोजगार की कमी को लेकर सरकार की आलोचना की। प्रदेश की वर्तमान शिक्षा प्रणाली और उसमें व्याप्त खामियों पर भी तीखे सवाल किए।

सरकारी योजनाओं पर किया संदेह

उन्होंने सरकार की वर्तमान योजनाओं की प्रभावशीलता पर संदेह व्यक्त किया। जीतू पटवारी के बयान के बाद अब मध्य प्रदेश में राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए कांग्रेस के अन्य दिग्गज नेताओं के नामों पर चर्चा तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/young-woman-from-madhya-pradesh-traveled-km-to-ludhiana-to-meet/150668

Related to this topic: