प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

बांदा में मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुतला दहन को लेकर पुलिस से नोकझोंक

बांदा में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया।

बांदा में मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन पुतला दहन को लेकर पुलिस से नोकझोंक

बांदा में मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन |

बांदा: मतदाता सूची में नाम काटे जाने के आरोपों को लेकर सोमवार को बांदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहले कांग्रेस कार्यालय पर एकत्र हुए और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती मनाई। इसके बाद कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए शहर के अशोक लाट पहुंचे। यहां कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और विरोध स्वरूप उनका पुतला दहन किया।

मतदाता सूची से नाम हटाने का आरोप

पुतला दहन को लेकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पुतला फूंकने से रोकने का प्रयास किया, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए नारेबाजी जारी रखी। कुछ देर तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना रहा। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने किया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान देशभर में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। 

कांग्रेस का 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाने का दावा

कांग्रेस ने दावा किया कि 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। पार्टी नेताओं ने इस दावे को लोकतांत्रिक अधिकार और मताधिकार से जोड़ते हुए पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं का कहना था कि मतदाता सूची में किसी भी पात्र नागरिक का नाम हटना गंभीर विषय है। उन्होंने मांग की है कि जिन लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, उनकी जांच कर पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा सूची में शामिल किए जाएं और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।

मतदाता सूची के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन

अशोक लाट पर प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने राष्ट्रपति और सुप्रीम कोर्ट से मामले का संज्ञान लेने की मांग की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के साथ ही मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं की जांच कराने की मांग भी उठाई। 

ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंडक नदी का किया जायजा

Related to this topic: