सीहोर जिले के इछावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध देखने को मिला। नालों की साफ-सफाई नहीं होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुद ही नाले में उतरकर सफाई शुरू कर दी।
सीहोर (मध्यप्रदेश)। सीहोर जिले के इछावर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अनोखा विरोध देखने को मिला। नालों की साफ-सफाई नहीं होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुद ही नाले में उतरकर सफाई शुरू कर दी। गुरुवार को पूर्व विधायक सहित कांग्रेस कार्यकर्ता ने इछावर के मुख्य बाजार क्षेत्र में पहुंचे। यहां लंबे समय से नालों की सफाई नहीं हुई थी। गंदगी और कचरे से नाले जाम पड़े थे। बारिश में पानी भरने से लोगों को परेशानी होती थी।

नाले की सफाई में खुद उतरे कार्यकर्ता
नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए विरोध जताया। इसके बाद पूर्व विधायक की अगुवाई में कार्यकर्ता नाले में उतर गए। हाथों में फावड़ा और तसला लेकर नाले से कचरा और गाद निकाली गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नगर परिषद सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है। कई बार शिकायत के बाद भी नाले साफ नहीं किए गए। मजबूरन उन्हें खुद सफाई के लिए उतरना पड़ा।

कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद कार्यालय परिसर में फेंका कचड़ा
नाले से निकाला गया कचरा कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर सीधे नगर परिषद कार्यालय परिसर में ले जाकर फेंक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक ने कहा कि जनता परेशान है और प्रशासन सो रहा है। अगर जल्द सफाई व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा। इलाके में यह प्रदर्शन चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें: गोटेगांव का आदतन अपराधी 7 जिलों से जिला बदर, पुलिस ने मुनादी कर दी जानकारी