भोपाल। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक फतवा वायरल हो रहा है। इससे शहर के मुस्लिम समुदाय में...
भोपाल के शहर काजी के खिलाफ 'वायरल फतवे' पर विवाद, मुस्लिम त्योहार कमेटी पहुंची थाने
|
भोपाल। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक फतवा वायरल हो रहा है। इससे शहर के मुस्लिम समुदाय में हलचल पैदा कर दी है। इस मामले को लेकर ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है और इसे शहर काजी की छवि धूमिल करने की एक गहरी साजिश करार दिया है।
यह है पूरा मामला
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कथित फतवा वायरल हुआ, जिसमें शहर काजी (मुश्ताक अली नदवी) की सेहत और उनकी इमामत (नमाज पढ़ाने की योग्यता) को लेकर सवाल उठाए गए थे। इसमें प्रोस्टेट (Prostate) की बीमारी और उससे जुड़ी शारीरिक समस्याओं का जिक्र करते हुए पूछा गया था कि क्या ऐसी स्थिति में किसी व्यक्ति के पीछे नमाज पढ़ना सही है।
हालांकि फतवे में सीधे तौर पर नाम नहीं लिया गया था, लेकिन त्योहार कमेटी का कहना है कि इसके समय और संदर्भ को इस तरह पेश किया गया ताकि सीधे तौर पर शहर काजी को निशाना बनाया जा सके।
कमेटी की पुलिस से मांग
मुस्लिम त्योहार कमेटी के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी इस मामले की शिकायत लेकर भोपाल के शाहजहांनाबाद थाने पहुंचे। कमेटी के संरक्षक शमशुल हसन 'बल्ली' ने कहा, यह शहर की शांति और आपसी भाईचारे को बिगाड़ने की कोशिश है। ईद के त्योहार से ठीक पहले इस तरह का भ्रामक फतवा वायरल करना सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है।
मामला दर्ज करने की मांग
कमेटी ने पुलिस से मांग की है कि इस फतवे को जारी करने और इसे सोशल मीडिया पर जानबूझकर फैलाने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। अध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि शहर काजी एक सम्मानित पद है और उनके खिलाफ इस तरह की टिप्पणियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व शहर काजी को बदनाम कर उन्हें उनके पद से हटाने या उनकी गरिमा कम करने का प्रयास कर रहे हैं। भोपाल में शहर काजी से जुड़े एक वायरल फतवे के बाद विवाद बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101