उज्जैन। मध्य प्रदेश से रूह कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है। एक प्रेमी जोड़े ने एक ही समय पर अलग-अलग शहरों में...
उज्जैन। मध्य प्रदेश से रूह कंपा देने वाली एक घटना सामने आई है। एक प्रेमी जोड़े ने एक ही समय पर अलग-अलग शहरों में आत्महत्या कर ली। रायसेन की 23 वर्षीय साक्षी धाकड़ और उज्जैन के 26 वर्षीय ऋषभ मीणा ने शनिवार को मौत को गले लगा लिया। दोनों के बीच करीब 350 किलोमीटर की दूरी थी, लेकिन मौत का फैसला एक साथ लिया गया।
दो जिलों से जुड़ा मामला
यह मामला दो जिलों से जुड़ा है। रायसेन (उदयपुरा) में युवती साक्षी धाकड़ ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। ठीक उसी समय, उसका प्रेमी ऋषभ मीणा ने भी उज्जैन के पवासा थाना क्षेत्र में फांसी लगा ली। ऋषभ पेशे से एक इंजीनियर था।
इंजीनियर बॉयफ्रेंड ने की आत्मघाती कोशिशें
खबरों के मुताबिक, ऋषभ ने खुदकुशी करने से पहले मौत को गले लगाने के कई दर्दनाक प्रयास किए। सबसे पहले उसने अपने हाथ और गले की नस काटी। जब उससे बात नहीं बनी तो उसने खुद को करंट लगाया। इन सब में नाकाम रहने के बाद, उसने अंततः फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
पुलिस कर रही मामले की जांच
शुरुआती जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। पुलिस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने इतना बड़ा और खौफनाक कदम उठाया। पुलिस मोबाइल रिकॉर्ड्स और परिजनों के बयानों के आधार पर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
मानसिक तनाव का है समाधान
यदि आप या आपका कोई जानने वाला किसी भी तरह के मानसिक तनाव या संकट से गुजर रहा है, तो कृपया मदद मांगें। आप किरण (Kiran) मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन (1800-599-0019) पर संपर्क कर सकते हैं। हर समस्या का समाधान है और जीवन अनमोल है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-said-that-when-the-time-came-to-respond-to-china/145561