प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मोतीचूर फ्लाईओवर के पास रोडवेज बस, ट्रैक्टर ट्रॉली, स्कॉर्पियो, ट्रक और एक अन्य कार में हुई टक्कर, स्कॉर्पियो के CNG सिलेंडर में ब्लास्ट होने से बस और स्कॉर्पियो में लगी आग, हादसे में 2 लोगों की मौत, कई घायल
  • उत्तराखंड सरकार का बजट सत्र आज से होगा शुरू, गैरसैंण विधानसभा में पेश होगा राज्य का नया बजट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पेश करेंगे 1.11 लाख करोड़ का बजट
  • लखनऊ: 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा निदेशालय पहुंचकर प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारियों ने कहा- 'सरकार की तरफ से अभी तक न्यायालय में पक्ष नहीं रखा गया
  • कानपुर: 'गुप्ता ट्रेडर्स' नाम की फर्जी फर्म बनाकर करीब 2 करोड़ रुपये की GST चोरी करने का मामला, राज्य कर विभाग की विभागीय जांच में हुआ खुलासा, पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी
  • ललितपुर: श्रद्धालुओं से भरी टैक्सी पलटी, हादसे में चालक सहित 8 लोग घायल, सभी घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, सड़क पर आए कुत्ते को बचाने की कोशिश में हुआ हादसा
  • कानपुर: चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़, बदमाश निसार उर्फ छोटू घायल, शराब ठेके के सेल्समैन के साथ की थी मारपीट, एक बाइक, देशी तमंचा बरामद
  • बलरामपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर विवादित टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ FIR दर्ज, BJP के जिलाध्यक्ष की तहरीर पर FIR दर्ज, संगठनों ने मौलाना की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की दी चेतावनी
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे अभ्यर्थी, 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में छिड़ा बड़ा आंदोलन, 5 कालिदास मार्ग पर उमड़ेगा न्याय का सैलाब
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आज बड़ी सेरेमनी, यूपी में निवेश और रोजगार के लिए होंगे कई MoU, फार्मा और कौशल विकास क्षेत्र में बढ़ेगा निवेश

सी वी आनंद बोस ने गवर्नर पद से इस्तीफा

सी वी आनंद बोस : सोच-समझ कर और सही समय में राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया

कोलकाता। सी वी आनंद बोस ने कहा कि उन्होंने सोच-समझ कर और सही समय पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया है।

सी वी आनंद बोस  सोच-समझ कर और सही समय में राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया

C. V. Ananda Bose |

कोलकाता। सी वी आनंद बोस ने कहा कि उन्होंने सोच-समझ कर और सही समय पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के पद से इस्तीफा दिया है। वे इस्तीफा देने का कारण समय आने पर बताएंगे। वे केरल में रहते हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल के वोटर हैं और यहां वोट देने आएंगे।

कोलकाता में रहते हुए दिया था इस्तीफा

दिल्ली से लौटकर कोलकाता में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि उन्होंने कोलकाता में रहते ही अपने पद से इस्तीफा दिया था। उनके अनुसार राज्यपाल पद से इस्तीफा देने का यही सही समय था। इस पद से एक व्यक्ति जाएगा तो दूसरा आएगा। गौरतलब है कि सी वी आनंद बोस ने ही राजभवन का नाम बदलकर लोकभवन रखा था।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके

बताया जाता है कि सी वी आनंद बोस को बागडोगरा में संथालियों के कार्यक्रम में द्रौपदी मुर्मू के साथ मौजूद होना था, लेकिन वे उससे पहले ही इस्तीफा दे चुके थे।

राष्ट्रपति की तारीफ की

उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे बहुत अनुभवी, संतुलित और अत्यंत गरिमामय व्यक्तित्व की धनी हैं। बागडोगरा में राष्ट्रपति के बयान और उससे जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने जो कुछ कहा, उसके पीछे जरूर कोई कारण रहा होगा और उस पर टिप्पणी करना उनका अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़े: अनुराग ठाकुर ने ममता पर आरोप लगाया

https://www.primenewsnetwork.in/state/anurag-thakur-accuses-mamata-of-bengal-crisis/148056

Related to this topic: