प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

इंदौर में साइबर ठगों का जाल

इंदौर में साइबर ठगों का जाल, फेसबुक वाले दोस्त ने पार्सल के नाम पर ठगे 12 लाख

MP News : इंदौर में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ठगों ने अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं को अपना...

इंदौर में साइबर ठगों का जाल फेसबुक वाले दोस्त ने पार्सल के नाम पर ठगे 12 लाख

इंदौर में साइबर ठगों का जाल, फेसबुक वाले दोस्त ने पार्सल के नाम पर ठगे 12 लाख |

MP News : इंदौर में साइबर अपराधियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ठगों ने अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रुपये की चपत लगा दी है। पहले मामले में फेसबुक पर हुई दोस्ती के बाद एक महिला से ₹12 लाख से अधिक की ठगी की गई, वहीं दूसरे मामले में लोन ऐप संचालकों द्वारा अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ₹4.5 लाख जबरन वसूलने का मामला सामने आया है।

​​फेसबुक पर दोस्त बन दिया झांसा

फेसबुक के जरिए जालसाज ने महिला को अपने जाल में फंसाया और फिर पार्सल भेजने के नाम पर ₹12 लाख की बड़ी ठगी को अंजाम दिया। ठग ने खुद को यूनाइटेड किंगडम (UK) का बड़ा कारोबारी बताया। वहीं, उसके दूसरे साथी ने एयरपोर्ट अधिकारी बनकर महिला को डराया।

जेवर गिरवी रखकर चुकाई रकम

शातिरों के झांसे में आकर पीड़ित महिला ने टैक्स और कस्टम ड्यूटी चुकाने के नाम पर अपने सोने-चांदी के जेवर तक गिरवी रख दिए और पैसे जमा करा दिए।

पार्सल और कस्टम के नाम पर की ठगी

​इंदौर में घटित इस मामले में पीड़ित महिला की  मुलाकात फेसबुक पर एक अज्ञात व्यक्ति से हुई थी। बातचीत के दौरान ठग ने महिला का भरोसा जीता और खुद को यूके (UK) का एक प्रतिष्ठित बिजनेसमैन बताया। कुछ दिनों बाद उसने महिला को एक कीमती पार्सल/गिफ्ट भेजने की बात कही।

​दूसरे आरोपी ने खुद को कस्टम अफसर बताया

इसके बाद इस खेल में दूसरा आरोपी शामिल हुआ, जिसने खुद को दिल्ली एयरपोर्ट का कस्टम अधिकारी (Customs Officer) बताया। उसने महिला को फोन कर डराया कि उसके नाम पर आए पार्सल में भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा या कीमती सामान है, जिसे छुड़ाने के लिए टैक्स और पेनल्टी भरनी होगी। कानूनी कार्रवाई के डर से पीड़ित महिला ने अपने घर के कीमती जेवर तक गिरवी रख दिए और ठगों द्वारा बताए गए बैंक खातों में ₹12 लाख से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर दी। बाद में संपर्क न होने पर महिला को ठगी का अहसास हुआ।

​एक अन्य मामले में फोटो एडिट कर महिला से वसूले लाखों

​इंदौर में ही घटित एक दूसरे मामले में एक अन्य महिला को ऑनलाइन लोन ऐप के जाल में फंसाया गया। महिला ने एक मोबाइल ऐप से मामूली लोन लिया था, लेकिन लोन की रकम चुकाने के बावजूद ऐप के रिकवरी एजेंटों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

​फोटो को एडिट कर अश्लील बनाया

जालसाजों ने महिला के फोन गैलरी से उसकी तस्वीरें चुराकर उन्हें आपत्तिजनक और अश्लील तरीके से एडिट (Morph) कर दिया। इसके बाद इन तस्वीरों को महिला के रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाने लगा। बदनामी के डर से महिला ने घबराकर अलग-अलग किस्तों में कुल ₹4.5 लाख रुपये अपराधियों को दे दिए।

​नौकरी देकर जीता भरोसा, ग्वालियर के युवक को लगाया चूना

ग्वालियर के जालसाज ने ​दिल्ली के एक मसाला व्यापारी ने एक युवक को अपने जाल में फंसाकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। इस मामले में कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद आखिरकार इंदरगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

​​मसाला व्यापारी की धोखाधड़ी

दिल्ली के एक मसाला व्यापारी ने ग्वालियर के रहने वाले युवक को चूना लगाया। पीड़ित की शिकायत पर शुरुआत में ढिलाई बरतने के बाद, कोर्ट की फटकार पड़ने पर इंदरगंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। आरोपी ने पहले युवक को ₹20 हजार की मासिक नौकरी पर रखा, फिर उसका विश्वास जीतकर लाखों रुपये ऐंठ लिए।

​युवक से जाल में फंसाया फिर ठगी

व्यापारी के झांसे में आकर युवक ने उस पर भरोसा कर लिया, जिसके बाद आरोपी ने उससे कुल ₹24.35 लाख ठग लिए। रकम ऐंठने के बाद जब युवक को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ, तो उसने न्याय की गुहार लगाई। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस और साइबर सेल की जांच शुरू

​इन मामलों की शिकायत इंदौर साइबर क्राइम सेल में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनके बैंक खातों और फोन नंबरों को ट्रेस करना शुरू कर दिया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से दोस्ती न करें और किसी भी प्रकार के लोन ऐप को डाउनलोड करते समय अपने फोन का एक्सेस (गैलरी और कॉन्टैक्ट्स) देने से बचें।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/nppa-fixes-retail-prices-for-30-essential-medicine-formulations/209979
 

Related to this topic: