प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

गौशाला में 20 गायों की मौत से हड़कंप..

गौशाला में 20 गायों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने भूख और लापरवाही का नतीजा बताया

MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अबतक हुई 22 मौतों का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि...

गौशाला में 20 गायों की मौत से हड़कंप कांग्रेस ने भूख और लापरवाही का नतीजा बताया

गौशाला में 20 गायों की मौत से हड़कंप, कांग्रेस ने भूख और लापरवाही का नतीजा बताया |

MP News : इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक शहर इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से अबतक हुई 22 मौतों का मामला शांत भी नहीं हुआ है कि अब यहां एक बार फिर गोवंश संरक्षण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, शहर के रेशम केंद्र स्थित गौशाला में करीब 20 गायों के मृत मिलने से हड़कंप मच गया है। इस मामले ने प्रदेश की राजनीति गर्म हो गई है। कांग्रेस ने इसे भूख और लापरवाही का नतीजा बताते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को ई-मेल के जरिए शिकायत दर्ज कराई है।

जमीन पर पड़ी गायों के शव को शेयर किया

कांग्रेस नेताओं ने गौशाला के अंदर पड़ी मृत गायों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जारी किया है। वीडियो में कई गायों के शव जमीन पर पड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनकी हालत बेहद दयनीय है। कांग्रेस का आरोप है कि, इन गायों को पर्याप्त चारा-पानी नहीं मिला, जिसके चलते वे भूख से मर गईं। कांग्रेस ने इसे सरकार की गोवंश संरक्षण नीति की नाकामी ठहराया है।

ठंड, भूख और इलाज के अभाव में हुई मौत बताया

कांग्रेस नेता और पूर्व प्रदेश महासचिव राकेश सिंह यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर वीडियोपोस्ट किया और लिखा- 'देपालपुर–हातोद की सरकारी गौशाला में ठंड, भूख और इलाज के अभाव में 15–20 गायों की मौत। यह भाजपा की 'गौ-भक्ति' की असलियत है। दोषियों पर एफआईआर हो, मुख्यमंत्री तत्काल कार्रवाई करें'

सीएम को भेजा ईमेल

कांग्रेस ने इस मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सीधे ई-मेल भेजा है। ई-मेल में मांग की गई है कि तत्काल जांच शुरू की जाए। जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो और गौशाला की व्यवस्था को सुधारा जाए। कांग्रेस का आरोप है कि गायों की मौत सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि गोवंश प्रेम की राजनीति करने वाली सरकार की असफलता है।

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/mou-signed-between-india-and-germany-pm-modi-said-foundation-of-shared/104617
 

Related to this topic: