प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

संदिग्ध मौत का मामला

बहराइच में घर में फंदे से लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव, आत्महत्या की आशंका

बहराइच में एक युवक का सड़ा-गला शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है।

बहराइच में घर में फंदे से लटका मिला युवक का सड़ा-गला शव आत्महत्या की आशंका

Decomposed Body of Youth Found Hanging Inside House in Bahraich |

बहराइच,(उत्तर प्रदेश)। जिले में रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का सड़ा-गला शव उसके घर के अंदर फंदे से लटका मिला। कई दिनों से घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना

जानकारी के अनुसार, रेहुआ मंसूर गांव निवासी 40 वर्षीय अमित अपने पिता से अलग गांव के बाहर बने मकान में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी अपनी तीन बेटियों के साथ लगभग एक सप्ताह पहले मायके गई हुई थी। सोमवार को घर से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पूरी तरह सड़ चुका है शव

सूचना पर पहुंची रामगांव पुलिस ने बंद मकान की कुंडी तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो अमित का शव टीन के सहारे फंदे से लटका मिला। शव काफी दिनों पुराना होने के कारण पूरी तरह सड़ चुका था।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी गुरसेन सिंह ने बताया, कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। 

यह भी पढ़ेंः भारत-इंग्लैंड तीसरे टी20 में टीम इंडिया की जीत पर नजर, सीरीज बचाने की चुनौती

Related to this topic: