प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नई दिल्ली के सत्य निकेतन के पास ढही इमारत

सत्य निकेतन इमारत हादसा: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में गिरी बिल्डिंग, मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य निकेतन में एक इमारत ढहने की घटना सामने आई है। दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। मलबे को हटाने और स्थिति का जायजा लेने का काम जारी है।

सत्य निकेतन इमारत हादसा दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में गिरी बिल्डिंग मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी

Visuals of the spot |

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में सत्य निकेतन के पास रविवार को एक इमारत ढह गई। पुलिस के मुताबिक, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है और आपातकालीन टीमें स्थिति का जायजा ले रही हैं। दिल्ली फायर डिपार्टमेंट को दोपहर करीब 1:30 बजे घटना की सूचना मिली थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इमारत के मलबे में कोई व्यक्ति फंसा है या नहीं और किसी के घायल होने की सूचना भी अभी प्रतीक्षित है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही आपातकालीन कर्मियों और रेस्क्यू टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया। टीमें मौके पर स्थिति का आकलन करने के साथ-साथ तलाशी और बचाव अभियान चला रही हैं। अधिकारी घटनास्थल पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं और इमारत ढहने से संबंधित आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन आगे बढ़ने के साथ घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: दिल्ली में 35 रुपये किलो मिलेगा प्याज, केंद्र भेजेगा 1,000 मीट्रिक टन

Related to this topic: