प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली में 2025 में घटा अपराध का ग्राफ

दिल्ली में 2025 में घटा अपराध का ग्राफ, गंभीर अपराधों में आई काफी कमी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल 2025 में अपराध दर में गिरावट का रुझान देखा जा रहा है। हत्या, लूटपाट व दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में भी काफी कमी आई है।

दिल्ली में 2025 में घटा अपराध का ग्राफ गंभीर अपराधों में आई काफी कमी

फाइल फोटो |

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में साल 2025 में अपराध दर में गिरावट का रुझान देखा जा रहा है। हत्या, लूटपाट व दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में भी काफी कमी आई है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023 में हत्या के मामले 506 थे जो 2025 में घटकर 491 रह गए हैं और इन मामलों को सुलझाने की दर 95.32 प्रतिशत रही है। हत्या के प्रयास के 854 मामले सामने आए जिनमें से रिकॉर्ड 98.13 प्रतिशत मामलों को सुलझा लिया गया, जो कि प्रमुख अपराधों में सबसे बेहतर प्रदर्शन में से एक है।

लूटपाट और दुष्कर्म के मामलों में आई कमी

लूटपाट के मामलों में भी बड़ी कमी देखी गई है जो 2023 के 1,654 मामलों से घटकर 2025 में 1,326 रह गए और पुलिस ने इनमें से 97.51 प्रतिशत मामलों को हल कर लिया है। दुष्कर्म के मामलों में भी गिरावट दर्ज की गई है जो 2023 के 2,141 मामलों से कम होकर 2025 में 1,901 पर आ गए हैं और इनका डिटेक्शन रेट 97.11 प्रतिशत रहा। महिलाओं के खिलाफ होने वाले अन्य अपराधों जैसे छेड़खानी और ईव-टीजिंग में भी कमी आई है। छेड़खानी के मामले 2023 में 2,345 थे जो 2025 में घटकर 1,708 रह गए और इनमें से 95.20 प्रतिशत मामले सुलझाए गए, जबकि ईव-टीजिंग के मामले कम होकर 337 रह गए जिनमें सफलता की दर 89.02 प्रतिशत रही।

स्ट्रीट क्राइम और और रंगदारी अभी भी चिंता का विषय

हालांकि, स्ट्रीट क्राइम और रंगदारी (एक्सटॉर्शन) अभी भी चिंता का विषय बने हुए हैं। झपटमारी के मामले 2023 के 7,886 से घटकर 2025 में 5,406 तो हुए हैं, लेकिन इनमें सफलता की दर केवल 64.22 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं रंगदारी के 212 मामले सामने आए जिनमें पुलिस 63.68 प्रतिशत मामलों को ही सुलझा पाई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शहर में अपराध को और कम करने के लिए रात की गश्त बढ़ा दी गई है और सीसीटीवी, फेस रिकग्निशन सिस्टम के साथ-साथ बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/greenland-is-not-denmarks-natural-part-sergey-lavrov/105767

ग्रीनलैंड डेनमार्क का हिस्सा नहीं, यह औपनिवेशिक विरासत का परिणाम: सर्गेई लावरोव

Related to this topic: