प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

दिल्ली पुलिस पर घर में घुसकर धरपकड़...

दिल्ली पुलिस पर घर में घुसकर धरपकड़ का आरोप, हिरासत में लेने पर विवाद

ग्वालियर। शहर के पटेल नगर सिटी सेंटर इलाके के जितेंद्र यादव को पुलिस द्वारा उठाए जाने के मामले में...

दिल्ली पुलिस पर घर में घुसकर धरपकड़ का आरोप हिरासत में लेने पर विवाद

दिल्ली पुलिस पर घर में घुसकर धरपकड़ का आरोप, हिरासत में लेने पर विवाद |

ग्वालियर। शहर के पटेल नगर सिटी सेंटर इलाके के जितेंद्र यादव को पुलिस द्वारा उठाए जाने के मामले में उनके पिता ने पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की है।

देर रात घर में घुसे व बेटे को ले गये

जितेंद्र के पिता, केशव यादव ने बताया कि शनिवार-रविवार की आधी रात, करीब 1:30 बजे जब पूरा परिवार सो रहा था, तब कुछ लोग उनके परिसर में दाखिल हुए। पिता का आरोप है कि जब तक वे जागकर बाहर आए, तब तक कुछ लोग गेट खोले बिना ही (दीवार फांदकर या अन्य तरीके से) घर के अंदर घुस चुके थे। केशव यादव ने रोते हुए बताया कि घर में घुसे लोगों ने उनके बेटे जितेंद्र यादव को थप्पड़ मारे और उसे अपने साथ ले गए।

दिल्ली पुलिस संदिग्धों की कर रही है धरपकड़

यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस द्वारा की गई प्रतीत होती है, जो किसी प्रदर्शन के सिलसिले में संदिग्धों की धरपकड़ कर रही थी। हालांकि, परिवार ने इस तरीके को अनुचित और हिंसक बताया है।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/if-the-police-take-any-action-know-what-avimukteshwarananda-said/145290

Related to this topic: