दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को दाऊद इब्राहिम नेटवर्क और पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से जुड़े टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शनिवार को दाऊद इब्राहिम नेटवर्क और पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) से जुड़े एक बड़े टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि इनपर आरोप है कि ये राष्ट्रीय राजधानी के महत्वपूर्म स्थानों, सुरक्षाकर्मियों और धार्मिक स्थानों पर हमले की साज़िश रच रहे थे।
अवैध हथियार और विस्फोटक का बड़ा जखीरा बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियारों, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक का एक बड़ा जखीरा भी बरामद किया है। सूत्रों के मुताबिक, इस मॉड्यूल को पाकिस्तान की इंटेलिजेंस एजेंसी ने लंबे समय में बहुत ध्यान से तैयार किया था। इसका खास मकसद राष्ट्रीय राजधानी में हमले करना था। गिरफ्तार लोगों में कथित तौर पर नेपाली मूल के लोग भी शामिल हैं जो नेटवर्क का हिस्सा थे।
दिल्ली के हमत्वूर्ण स्थानों पर हमले की थी साजिश
शुरुआती जांच में गिरफ्तार आरोपियों और पाकिस्तान समर्थित हैंडलर्स के बीच संदिग्ध ऑपरेशनल लिंक का पता चला है। साथ ही मुंबई अंडरवर्ल्ड नेटवर्क से जुड़े ऑपरेटिव्स का भी पता चला है। सूत्रों ने यह भी कहा कि आरोपियों को दिल्ली में बेहत संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थानों, सुरक्षाकर्मियों और खास धार्मिक जगहों को निशाना बनाने का काम सौंपा गया था। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मॉड्यूल के फंडिंग चैनल, भर्ती पैटर्न और लॉजिस्टिक सपोर्ट नेटवर्क की पूरी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: दादपुर में सूरज हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा, जमीन विवाद में चचेरे भाई ने ही मारी थी गोली