प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

वोटर कार्ड में सुधार का मौका

दिल्ली में वोटर लिस्ट रिवीजन का आखिरी मौका: 18 व 25 अक्टूबर को स्पेशल कैंप, देखें पूरी डिटेल्स

दिल्ली में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का काम तेजी पर है। 18 और 25 अक्टूबर को विशेष शिविर लगेंगे। जानिए नए वोटर कार्ड और सुधार से जुड़ी पूरी जानकारी।

दिल्ली में वोटर लिस्ट रिवीजन का आखिरी मौका 18 व 25 अक्टूबर को स्पेशल कैंप देखें पूरी डिटेल्स

Chief Electoral Officer, Delhi reviews progress of ongoing SIR |

नई दिल्ली। दिल्ली की मतदाता सूची को पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बनाने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) कार्यालय द्वारा चलाया जा रहा 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) अभियान अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस अभियान के तहत 31 अगस्त से 15 अक्टूबर तक नए वोटर रजिस्ट्रेशन के लिए 2.3 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। यदि आप भी नया वोटर कार्ड बनवाना चाहते हैं या अपनी जानकारी में सुधार कराना चाहते हैं, तो चुनाव आयोग 18 और 25 अक्टूबर को राजधानी भर के पोलिंग स्टेशनों पर विशेष शिविर आयोजित करने जा रहा है।

"कोई पात्र छूटे नहीं, कोई अपात्र जुड़े नहीं"

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, यह पूरा अभियान "कोई भी पात्र नागरिक छूटे नहीं और कोई भी अपात्र व्यक्ति शामिल न हो" के मूल सिद्धांत पर चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य वोटर लिस्ट की गलतियों को सुधारना और 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदान का अधिकार देना है।

नए वोटर रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 4.42 लाख पार

ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 31 अगस्त से 15 अक्टूबर के बीच नए वोटर रजिस्ट्रेशन (फॉर्म-6) के 2,30,165 आवेदन मिले हैं। इससे पहले 30 अगस्त तक 2,12,400 आवेदन आ चुके थे। एनआरआई/ओवरसीज वोटरों के लिए भरे जाने वाले फॉर्म-6A के तहत इस अवधि में 406 आवेदन मिले, जबकि इससे पहले 1,351 फॉर्म प्राप्त हुए थे।

सुधार और नाम कटवाने के लिए आए लाखों आवेदन

मतदाता सूची में सुधार और नाम हटाने की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है:
फॉर्म-7 (नाम हटाने/आपत्ति हेतु): 31 अगस्त से 15 अक्टूबर के बीच 12,568 आवेदन मिले, जबकि पूर्व में 51,471 आवेदन दर्ज किए गए थे।
फॉर्म-8 (पता बदलने/संशोधन हेतु): हालिया अवधि में 87,173 आवेदन आए, जबकि इससे पहले 2,60,768 आवेदन प्राप्त हुए थे।

18 और 25 अक्टूबर को विशेष कैंप

अगर आप अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो 31 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट वोटर लिस्ट स्थानीय मतदान केंद्रों और CEO दिल्ली के पोर्टल पर उपलब्ध है।

जिन युवाओं की उम्र 1 अक्टूबर 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष हो रही है, वे 'फॉर्म-6' भरकर नए वोटर के रूप में आवेदन कर सकते हैं। पते में बदलाव या अन्य सुधार के लिए 'फॉर्म-8' का उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए 18 और 25 अक्टूबर को विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे।

4 दिसंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तय की गई है। प्राप्त सभी आवेदनों और आपत्तियों का निपटारा अधिकारी 30 नवंबर तक पूरा करेंगे। इसके बाद 4 दिसंबर 2026 को दिल्ली की अंतिम मतदाता सूची (Final Electoral Roll) का प्रकाशन कर दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी योग्य नागरिकों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी मतदाता जानकारी की जांच अवश्य कर लें।
​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: चावला गोलीबारी मामले में हाजी वसीम को राहत, कड़कड़डूमा कोर्ट ने दी जमानत

Related to this topic: