प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को मिले भारत रत्न

डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न देने की मांग तेज, महाराष्ट्र में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के अधिवेशन में उठेगा मुद्दा

बिहार के निर्माता डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न देने की मांग तेज हो गई है। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के महाराष्ट्र संयोजक ने 20 दिसंबर के अधिवेशन में प्रस्ताव पारित करने की बात कही है।

डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न देने की मांग तेज महाराष्ट्र में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के अधिवेशन में उठेगा मुद्दा

Demand Grows for Bharat Ratna for Dr. Sachchidanand Sinha |

औरंगाबाद (बिहार)। बिहार राज्य के निर्माता डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न देने की मांग जोर पकड़ने लगी है। ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस के महाराष्ट्र संयोजक ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार के सृजन में डॉ. सिन्हा का योगदान अतुलनीय है, लेकिन आज तक उन्हें वो सम्मान नहीं मिल पाया जिसके वे हकदार हैं।

बंगाल से बिहार को अलग राज्य बनाने में डॉ. सिन्हा की रही अहम भूमिका

संयोजक ने कहा कि डॉ. सिन्हा ने सिर्फ एक समाज के लिए नहीं, बल्कि पूरे बिहार और देश के लिए काम किया। बंगाल से बिहार को अलग राज्य बनाने में उनकी सबसे बड़ी भूमिका थी। उस समय वे शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक सुधार के लिए लगातार संघर्ष करते रहे। पहले स्कूल-कॉलेजों की पाठ्यपुस्तकों में उनका इतिहास पढ़ाया जाता था, लेकिन अब धीरे-धीरे उसे भुलाया जा रहा है। यह उपेक्षा पूरे समाज को खल रही है।

20 दिसंबर को महाराष्ट्र में होगा ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का विशाल अधिवेशन

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मरणोपरांत जो सम्मान मिलना चाहिए, वो उन्हें नहीं दिया गया। यह पीड़ा सिर्फ कायस्थ समाज की नहीं, बल्कि हर बिहारी की पीड़ा है। उन्होंने इस मुद्दे को संगठन के राष्ट्रीय मंच पर भी उठाया है और लोगों का समर्थन मिल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि 20 दिसंबर को महाराष्ट्र में ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस का विशाल अधिवेशन होने जा रहा है, जिसमें देश-विदेश से हजारों प्रतिनिधि शामिल होंगे।

अधिवेशन में भारत रत्न देने का प्रस्ताव होगा पारित

उस मंच से डॉ. सच्चिदानंद सिन्हा को भारत रत्न देने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा और प्रस्ताव पारित किया जाएगा। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि डॉ. सिन्हा के ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर यह सम्मान मिलता है तो यह सिर्फ एक व्यक्ति का सम्मान नहीं होगा, बल्कि बिहार के गौरवशाली इतिहास का सम्मान होगा और आने वाली पीढ़ियां भी उनके त्याग से प्रेरणा ले सकेंगी। 

यह भी पढ़ें:   गोरखपुर को 1663 करोड़ की 88 विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे CM योगी, 1 नवंबर को होगा लोकार्पण और शिलान्यास

Related to this topic: