MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी का मौसम अपने सवाब पर है। भीषण सर्दी के साथ घना कोहरा का असर है। इसका प्रभाव ट्रेने के आवागमन पर पड़ रहा है।
MP News : भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्दी का मौसम अपने सवाब पर है। भीषण सर्दी के साथ घना कोहरा का असर है। इसका प्रभाव ट्रेने के आवागमन पर पड़ रहा है। ट्रेन 30 मिनट से लेकर 5 घंटे तक लेट से चल रही है। मौसम का असर विमान सेवा पर भी पड़ रहा है। इस स्थिति में भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर व जबलपुर में सुबह औऱ शाम को गलन की स्थिति है। रीवा में दृश्यता इतनी कम है कि 50 मीटर से आगे कुछ नहीं दिखता है।
रविवार को भी प्रदेश के 18 जिलों घना कोहरा रहा, वहीं शनिवार को शहडोल के कल्याणपुर में पारा रिकार्ड न्यूनतम 2.8 डिसे तक पहुंच गया। मध्य प्रदश मंि इस सीजन में पारा पहली बार इतना नीचे गया। मौसम विभाग का कहना है कि रविवार सुबह मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, दमोह, रीवा, सतना, मऊगंज, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, मौहर, कटनी औऱ उमरिया में कोहरे का असर है। इसके साथ भोपाल, देवास, शाजापुर, रायसेन, सीहोर, विदिशा में मध्यम कोहरा है। इन शहरों में दृश्यता 2 से 4 किमी है।
कोहरे का असर दिल्ली से आने वाली ट्रेनों पर सबसे अधिक पड़ा है। उत्तरी हवा से कोहरा छा रहा है, इसलिए भोपाल, ग्वालियर, इंदौर औऱ उज्जैन की ट्रेन प्रभावित हो रही है। कई ट्रेन तो 8 घंटे लेट हो रही है। 16 दिसंबर से कोहरे का असर विमान और ट्रेन दोनों पर पड़ने लगा है। ट्रेन पर कोहरे के असर को इसी से समझा जा सकता है कि भोपाल में मालवा एक्सप्रेस के आने का समय 7.25 तय है, लेकिन शनिवार दोपहर ट्रेन डेढ़ बजे आई। इसीलिए ट्रेन उज्जैन शाम 5 बजे और इंदौर 7 बजे पहुंची।
ट्रेन के लेट होने का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि निर्धारित समय 1 बजकर 35 मिनट में अंतिम स्टेशन इंदौर में ट्रेन शाम 7 बजे पहुंची। इधर मौसम विभाग ने यातायात, स्वास्थ्य और कृषि से संबंधित सतर्कता के भी सलाह दिये हैं। सुरक्षित वाहन चलाने की सलाह दी गई है। साथ ही कहा कि अनावश्यक यात्रा से बचें। कार का फॉग लैंप और बीम हेडलाइट का प्रयोग करने के लिए भी कहा गया है। साथ ही वाहन धीरे चलाने के लिए भी कहा गया है।
यातायात के साथ शरीर का भी बेहतर ध्यान रखने के लिए कहा गया है। सिर, गर्दन, हाथ-पैर की उंगलियों को अच्छी तरह से ढकने के लिए कहा गया है। फ्लू, सर्दी, खांसी-जुकाम होने पर तुरत डाक्टर से सलाह लेने के लिए भी कहा गया है। साथ ही विटामिन-सी से भरपूर फल औऱ सब्जी का सेवन बढ़ा देने के लिए कहा गया है।
मालूम हो कि कोहरे में मौजूद धूल कण औऱ दूसरे प्रदूषक फेफड़े को प्रभावित करते हैं। खांसी औऱ सांस की समस्या हो सकती है, इसलिए नियमित व्यायाम औऱ मास्क का प्रयोग जरूर करें। शीतलहर की स्थिति में गर्म कपड़े का प्रयोग अधिक करें। अधिक समय तक यदि कोहरा रहता है तो फसल भी प्रभावित होने लगती है। इसलिए फसल को भी बचाना जरूरी होता है। इसी तरह पशुओं को वेंटीलेटर में रखें।
इस सीजन में प्रदेश में पहली बार पारा नीचे गोता लगा रहा है। शुक्रवार - शनिवार की रात पारा तीन डिग्री तक नीचे लुढ़क गया। शहडोल के कल्याणपुर में पारा 2.8 डिसे तक पहुंच गया। इसी तरह उमरिया में 4.3 डिसे और अनुपपुर में 4.6 डिसे तक पहुंचा। पंचमढ़ी में यह 5.3 डिसे रहा।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-in-assam-congress-is-promoting-anti-national-thinking/101985